रतनगढ़। मादक पदार्थ विरोधी अभियान के तहत पुलिस थाना रतनगढ़ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 54 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। साथ ही घटना में प्रयुक्त इको कार को भी जब्त किया गया।
यह कार्रवाई पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा चलाए जा रहे प्रदेशव्यापी नशा विरोधी अभियान के तहत की गई। कार्रवाई में डीआईजी रतलाम रेंज निमिष अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक नीमच राजेश व्यास, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसोदिया एवं एसडीओपी जावद रोहित राठौर के मार्गदर्शन में टीम ने सफलता हासिल की।
पुलिस के अनुसार 21 मई 2026 को गुरुद्वारा के आगे नीम का खेड़ा रोड पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान आरोपी नंदलाल उर्फ विक्रम (24), निवासी पतलोई, थाना जावदा जिला चित्तौड़गढ़ (राजस्थान) को पकड़ा गया। उसके कब्जे से 54 किलो डोडाचूरा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत 8.10 लाख रुपये बताई गई है। साथ ही मारुति सुजुकी इको कार (डच् 53 ब्। 6850) जिसकी कीमत लगभग 5 लाख रुपये है, भी जब्त की गई।
पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है तथा आगे की जांच जारी है। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक भूरालाल भाबर एवं पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।