BREAKING NEWS
BIG NEWS : मिलावटी मावा बेचने वाले को न्यायालय ने.. <<     BIG NEWS : एनडीपीएस एक्ट के दो फरार इनामी आरोपी.. <<     BIG REPORT : झाबुआ जिला चिकित्सालय में 19 वर्षीय.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पर जिला.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण.. <<     KHABAR : जलझूलनी एकादशी पर भक्तिमय हुआ मनासा,.. <<     KHABAR : एड्स से बचाव और नशे के दुष्प्रभावों पर.. <<     BIG NEWS : रामपुरा क्षेत्र में रफ्तार का कहर, पेड़ से.. <<     BIG NEWS : कलेक्टोरेट में जनसुनवाई के दौरान पहुंचे.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान में खेतपालिया में.. <<     KHABAR : जलझूलनी एकादशी पर यादव समाज का भव्य.. <<     BIG REPORT : एसपी के सामने पहुंची जनता की शिकायतें, 74.. <<     KHABAR : दोस्ती और आस्था की अनोखी मिसाल, दो युवाओं.. <<     KHABAR : जलझूलनी ग्यारस पर दूदरसी में निकला भगवान.. <<     REPORT : शामगढ़ में जनसुनवाई में उमड़े आमजन, 35 आवेदन.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 21, 2026, 7:33 pm
REPORT : नशा मुक्त नीमच की दिशा में ठोस पहल, कलेक्टर चंद्रा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय एनसीओआरडी समन्वय समिति की बैठक संपन्न, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम एवं नशा मुक्त समाज की दिशा में प्रभावी रणनीति तैयार करने हेतु जिला स्तरीय नारकोटिक्स समन्वय समिति (NCORD) की बैठक गुरुवार को कलेक्टर सभाकक्ष नीमच में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी हिमांशु चंद्रा ने की, जबकि संचालन पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास द्वारा किया गया।

बैठक में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध ठोस कार्ययोजना तैयार करते हुए 7 प्रमुख बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई तथा इनके प्रभावी क्रियान्वयन का निर्णय लिया गया।

बैठक में निर्णय लिया गया कि जिले में अफीम, गांजा एवं भांग जैसी फसलों की अवैध खेती पर सख्त निगरानी रखी जाएगी। साथ ही अंतर्राज्यीय प्रकरणों की जांच की नियमित समीक्षा की जाएगी।

इसके अतिरिक्त स्कूल एवं कॉलेजों में नशे के दुष्प्रभावों पर व्यापक जागरूकता अभियान चलाने, नशा प्रभावित क्षेत्रों में हॉट स्पॉट चिन्हित कर शिविर आयोजित करने, नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्रों का नियमित पर्यवेक्षण करने तथा नशे के आदी व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया।

बैठक में यह भी तय किया गया कि मादक फसलों से प्रभावित क्षेत्रों में वैकल्पिक विकास कार्यक्रम लागू किए जाएंगे ताकि ग्रामीणों को वैकल्पिक आजीविका के साधन उपलब्ध हो सकें।

बैठक में पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास, जिला शिक्षा अधिकारी एसएम. मांगरिया, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डी. प्रसाद, अधीक्षक केन्द्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो विपिन कुमार, एसडीएम नीमच संजीव साहू, एसडीएम मनासा किरण आंजना, एसडीएम जावद प्रीति संघवी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE