गरोठ। जनपद के पीछे स्थित कॉलोनी में नलों के माध्यम से आने वाले पेयजल में माइक्रोप्लास्टिक कण मिलने की गंभीर शिकायत सामने आई है। स्थानीय रहवासियों ने आरोप लगाया है कि नगर परिषद द्वारा आपूर्ति किए जा रहे पानी में प्लास्टिक कचरे के छोटे-छोटे कण मिल रहे हैं, जिससे लोगों के स्वास्थ्य पर खतरा मंडरा रहा है।
स्थानीय नागरिकों के अनुसार रोजाना नलों से आने वाले पानी में छोटे-छोटे प्लास्टिक कण स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं। इससे विशेषकर बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका बढ़ गई है।
रहवासियों ने नगर परिषद से मांग की है कि पेयजल की तत्काल जांच कराई जाए तथा शुद्ध एवं सुरक्षित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। साथ ही उन्होंने जिम्मेदार अधिकारियों पर आवश्यक कार्रवाई की भी मांग उठाई है।