BREAKING NEWS
BIG NEWS : मिलावटी मावा बेचने वाले को न्यायालय ने.. <<     BIG NEWS : एनडीपीएस एक्ट के दो फरार इनामी आरोपी.. <<     BIG REPORT : झाबुआ जिला चिकित्सालय में 19 वर्षीय.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पर जिला.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण.. <<     KHABAR : जलझूलनी एकादशी पर भक्तिमय हुआ मनासा,.. <<     KHABAR : एड्स से बचाव और नशे के दुष्प्रभावों पर.. <<     BIG NEWS : रामपुरा क्षेत्र में रफ्तार का कहर, पेड़ से.. <<     BIG NEWS : कलेक्टोरेट में जनसुनवाई के दौरान पहुंचे.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान में खेतपालिया में.. <<     KHABAR : जलझूलनी एकादशी पर यादव समाज का भव्य.. <<     BIG REPORT : एसपी के सामने पहुंची जनता की शिकायतें, 74.. <<     KHABAR : दोस्ती और आस्था की अनोखी मिसाल, दो युवाओं.. <<     KHABAR : जलझूलनी ग्यारस पर दूदरसी में निकला भगवान.. <<     REPORT : शामगढ़ में जनसुनवाई में उमड़े आमजन, 35 आवेदन.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 22, 2026, 12:24 pm
KHABAR : धरती आबा अभियान के तहत उज्ज्वला कनेक्शन एवं आयुष्मान कार्ड वितरित, ग्राम कानोड़ में 15 उज्ज्वला कनेक्शन का वितरण, पालरी, धाकड़खेड़ी एवं दंतलई में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। प्रधानमंत्री धरती आबा उत्कर्ष ग्राम अभियान के तहत “जनभागीदारी- सबसे दूर, सबसे पहले” कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में 18 से 25 मई 2026 तक जनभागीदारी सप्ताह एवं गरिमा उत्सव शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।

इस अभियान के तहत गुरुवार को ग्राम पंचायत परलाई के ग्राम कानोड़ में 15 उज्ज्वला गैस कनेक्शन वितरित किए गए। ग्राम पालरी में घर-घर जाकर 25 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। वहीं ग्राम धाकड़खेड़ी एवं दंतलई में स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया गया।

संतृप्ति शिविर एवं जनसुनवाई के अंतर्गत ग्राम दलपतपुरा में आयोजित शिविर में किसी भी प्रकार की शिकायत अथवा आवेदन प्राप्त नहीं हुआ। इसी तरह ग्राम झांझरवाड़ा के शिविर में 6 आयुष्मान कार्ड बनाए गए तथा 2 वृद्धावस्था पेंशन प्रकरण तैयार किए गए।

इस अवसर पर जिला संयोजक राकेश कुमार राठौर ने बताया कि अभियान का उद्देश्य अंतिम छोर तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना और ग्रामीणों को शत-प्रतिशत संतृप्त करना है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE