राजगढ़। बदनावर के पूर्व विधायक एवं मध्यप्रदेश के लोकप्रिय नेता स्व. राजा श्री प्रेमसिंहजी दत्तीगांव की पुण्यतिथि सेवा दिवस के रूप में मनाई गई।
दत्तीगांव सोशल ग्रुप के अध्यक्ष निलेश सोनी ने बताया कि 22 मई को पुण्यतिथि के अवसर पर राजगढ़ कृषि उपज मंडी स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में भाजपा नेता डॉ. बलबहादुरसिंह राठौर, भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ सहसंयोजक डॉ. आशीष वैद्य, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि देवा सिंगार, पार्षद पंकज बारोड, पार्षद प्रतिनिधि शंभु परवार, भाजपा नेता निलेश परमार सहित बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर नगर परिषद राजगढ़ के स्मृति वन में पौधारोपण भी किया गया। वहीं गौशाला में गौ माता की सेवा कर पुण्य स्मरण किया गया।
कार्यक्रम के तहत कंचन हॉस्पिटल में डॉ. एमएल जैन के मार्गदर्शन में मरीजों को दूध, बिस्किट एवं अन्य सामग्री का वितरण किया गया। आयोजन में समाजसेवा और जनकल्याण के विभिन्न कार्यों के माध्यम से स्व. दत्तीगांवजी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।