BREAKING NEWS
BIG NEWS : मिलावटी मावा बेचने वाले को न्यायालय ने.. <<     BIG NEWS : एनडीपीएस एक्ट के दो फरार इनामी आरोपी.. <<     BIG REPORT : झाबुआ जिला चिकित्सालय में 19 वर्षीय.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पर जिला.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण.. <<     KHABAR : जलझूलनी एकादशी पर भक्तिमय हुआ मनासा,.. <<     KHABAR : एड्स से बचाव और नशे के दुष्प्रभावों पर.. <<     BIG NEWS : रामपुरा क्षेत्र में रफ्तार का कहर, पेड़ से.. <<     BIG NEWS : कलेक्टोरेट में जनसुनवाई के दौरान पहुंचे.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान में खेतपालिया में.. <<     KHABAR : जलझूलनी एकादशी पर यादव समाज का भव्य.. <<     BIG REPORT : एसपी के सामने पहुंची जनता की शिकायतें, 74.. <<     KHABAR : दोस्ती और आस्था की अनोखी मिसाल, दो युवाओं.. <<     KHABAR : जलझूलनी ग्यारस पर दूदरसी में निकला भगवान.. <<     REPORT : शामगढ़ में जनसुनवाई में उमड़े आमजन, 35 आवेदन.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 22, 2026, 4:07 pm
KHABAR : भीषण गर्मी में बिजली संकट, अशोकनगर में फूटा अन्नदाताओं का गुस्सा, चक्काजाम कर बड़े अफसरों को बुलाने पर अड़े, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले में बिजली कटौती से त्रस्त किसानों के सब्र का बांध आखिरकार टूट गया। भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप के बीच पर्याप्त बिजली न मिलने से नाराज सैकड़ों अन्नदाताओं ने सड़क पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया और चक्काजाम कर दिया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे आवागमन पूरी तरह ठप हो गया।


यह पूरा मामला जिले के तरावली क्षेत्र का है। प्रदर्शनकारी किसानों का सीधा आरोप है कि इस तपती गर्मी में उन्हें महज 2 घंटे बिजली दी जा रही है। ऐसे में न तो खेतों की सिंचाई हो पा रही है और न ही मवेशियों के लिए पानी का इंतजाम हो पा रहा है। किसानों ने विद्युत विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और साफ कहा कि जब तक विभाग के बड़े अधिकारी मौके पर आकर समस्या का स्थायी समाधान नहीं करते, तब तक जाम नहीं खोला जाएगा।


आपको बता दें कि इस समय मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का सिलसिला जारी है। प्रदेश का तापमान 46 डिग्री पहुंच गया है। गुरुवार को छतरपुर जिले के खजुराहो और नौगांव में तापमान 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि मुरैना में 45 डिग्री रहा। सतना, रीवा, बालाघाट, मंडला, दतिया, उमरिया, दमोह, टीकमगढ़ में पारा 44 डिग्री तक पहुंच गया है। वहीं भीषण गर्मी के बीच बिजली कटौती से लोग बेहाल है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE