BREAKING NEWS
BIG NEWS : स्वास्थ्य व्यवस्था पर संकट,.. <<     KHABAR : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार में पहुंचे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : वार्ड-11 के विकास कार्यों के लिए 10 करोड़.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : बंद पड़ी सहकारी समितियों के पंजीयन होंगे.. <<     BIG REPORT : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार पहुंचीं बाल.. <<     BIG REPORT : नीमच आगमन पर मंत्री राकेश शुक्ला का भव्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : ज्ञानोदय हॉस्पिटल में फायर सेफ्टी का.. <<     JOB : सीतामऊ रोजगार मेले में 149 युवाओं को मिला.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, युवाओं को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को जिला पंचायत सभाकक्ष.. <<     KHABAR : जंगलों में चल रही अवैध भट्टियों पर दबिश,.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र- 2 के तहत चित्तौड़गढ़.. <<     VIDEO NEWS: राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवार पर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस का अलर्ट, अब सूदखोरी और.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 22, 2026, 4:53 pm
KHABAR : सिंगोली में गार्डन भूमि पर प्लॉट नीलामी का विरोध, 120 से अधिक कॉलोनीवासियों का तहसील कार्यालय घेराव, स्वीकृत नक्शे में गार्डन दर्ज होने के बावजूद नगर परिषद पर अवैध भूखंड नीलामी का आरोप, निरस्तीकरण नहीं होने पर धरने की चेतावनी, पढ़े मेहबूब मेव की खबर 

Share On:-

सिंगोली। राजीव आवास कॉलोनी में गार्डन हेतु आरक्षित शासकीय भूमि पर कथित रूप से अवैध रूप से 12 आवासीय भूखंड काटकर ई-नीलामी किए जाने के विरोध में गुरुवार को कॉलोनीवासियों का गुस्सा फूट पड़ा। 120 से अधिक रहवासियों ने तहसील कार्यालय का घेराव कर तहसीलदार को सामूहिक ज्ञापन सौंपते हुए नीलामी प्रक्रिया तत्काल निरस्त करने की मांग की।

08 मई को जारी हुई थी नीलामी विज्ञप्ति-
प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर परिषद सिंगोली द्वारा 08 मई 2026 को विज्ञप्ति जारी कर राजीव आवास कॉलोनी में प्लॉट क्रमांक 228 से 239 तक 12 भूखंडों की ई-नीलामी हेतु टेंडर आमंत्रित किए गए थे। टेंडर जमा करने की अंतिम तिथि 23 मई 2026 शाम 6 बजे निर्धारित है।

गार्डन भूमि पर प्लॉटिंग का आरोप-
कॉलोनीवासियों का आरोप है कि जिस भूमि पर नीलामी की जा रही है, वह शासन द्वारा स्वीकृत ले-आउट नक्शे में स्पष्ट रूप से “गार्डन एवं कम्युनिटी हॉल” के लिए आरक्षित है। इसके बावजूद नगर परिषद द्वारा इसे बदलकर आवासीय भूखंडों में विभाजित कर दिया गया, जो म.प्र. नगर पालिका अधिनियम और कॉलोनी विकास नियमों का खुला उल्लंघन है।

प्रमुख मांगें रखीं गईं-
ज्ञापन में कॉलोनीवासियों ने चार प्रमुख मांगें रखीं-
- गार्डन हेतु आरक्षित भूमि पर जारी नीलामी प्रक्रिया तत्काल निरस्त की जाए।
- स्वीकृत नक्शे के अनुसार भूमि को गार्डन के रूप में यथावत रखा जाए।
- अवैध रूप से भूखंड निर्माण के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए।
- प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्र हितग्राहियों को लंबित पट्टे शीघ्र जारी किए जाएं।
- 120 से अधिक रहवासियों ने जताया विरोध

ज्ञापन पर 120 से अधिक भूखंडधारकों एवं रहवासियों ने हस्ताक्षर कर अपना विरोध दर्ज कराया। प्रतिनिधिमंडल ने तहसीलदार के समक्ष कॉलोनी का स्वीकृत नक्शा प्रस्तुत करते हुए बताया कि विवादित भूमि पर स्पष्ट रूप से गार्डन अंकित है।

23 मई तक निरस्तीकरण नहीं तो आंदोलन की चेतावनी-
कॉलोनीवासियों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि 23 मई 2026 तक नीलामी प्रक्रिया निरस्त नहीं की गई तो 24 मई से तहसील कार्यालय सिंगोली के सामने अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू किया जाएगा। ज्ञापन की प्रतिलिपि प्रदेश सरकार के मंत्री, कलेक्टर नीमच, एसडीएम जावद एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी सिंगोली को भी भेजी गई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE