BREAKING NEWS
BIG NEWS : मिलावटी मावा बेचने वाले को न्यायालय ने.. <<     BIG NEWS : एनडीपीएस एक्ट के दो फरार इनामी आरोपी.. <<     BIG REPORT : झाबुआ जिला चिकित्सालय में 19 वर्षीय.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पर जिला.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण.. <<     KHABAR : जलझूलनी एकादशी पर भक्तिमय हुआ मनासा,.. <<     KHABAR : एड्स से बचाव और नशे के दुष्प्रभावों पर.. <<     BIG NEWS : रामपुरा क्षेत्र में रफ्तार का कहर, पेड़ से.. <<     BIG NEWS : कलेक्टोरेट में जनसुनवाई के दौरान पहुंचे.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान में खेतपालिया में.. <<     KHABAR : जलझूलनी एकादशी पर यादव समाज का भव्य.. <<     BIG REPORT : एसपी के सामने पहुंची जनता की शिकायतें, 74.. <<     KHABAR : दोस्ती और आस्था की अनोखी मिसाल, दो युवाओं.. <<     KHABAR : जलझूलनी ग्यारस पर दूदरसी में निकला भगवान.. <<     REPORT : शामगढ़ में जनसुनवाई में उमड़े आमजन, 35 आवेदन.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 22, 2026, 5:15 pm
KHABAR : हमारी आंगनवाड़ी- पोषण भी, पढ़ाई भी अभियान को मिला नया आयाम, सेमली ईस्तमुरार आंगनवाड़ी केंद्र में सुविधाओं का विस्तार, बच्चों को मिला बेहतर वातावरण, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। शासन की “एडॉप्ट एन आंगनवाड़ी” योजना के तहत मनासा क्षेत्र के सेमली ईस्तमुरार स्थित आंगनवाड़ी केंद्र को जनभागीदारी से सुसज्जित किया गया है। इस पहल का उद्देश्य आंगनवाड़ी केंद्रों को संसाधन संपन्न बनाकर “पोषण भी, पढ़ाई भी” की अवधारणा को साकार करना है।

विद्युत सुविधा से बेहतर हुआ अध्ययन वातावरण-
सरपंच एवं सचिव के सहयोग से आंगनवाड़ी केंद्र में नया विद्युत कनेक्शन करवाया गया है। साथ ही ट्यूबलाइट एवं पंखों की व्यवस्था की गई, जिससे गर्मी के मौसम में बच्चों को राहत मिलेगी और अध्ययन का माहौल अधिक अनुकूल बनेगा।

पेयजल की बेहतर व्यवस्था-
केंद्र में बच्चों एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने हेतु वाटर कैम्पर की व्यवस्था भी की गई है, जिससे नियमित रूप से स्वच्छ पेयजल मिल सकेगा।

जनसहयोग से मजबूत हो रहा अभियान-
“एडॉप्ट एन आंगनवाड़ी” योजना का उद्देश्य जनसहयोग से आंगनवाड़ी केंद्रों को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ना है। इस पहल के माध्यम से बच्चों के पोषण, शिक्षा और समग्र विकास को मजबूत आधार मिल रहा है। स्थानीय प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों ने सभी समाजसेवियों से आंगनवाड़ी केंद्रों को गोद लेकर सुविधाएं बढ़ाने में सहयोग की अपील की है, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रारंभिक शिक्षा और पोषण व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ हो सके।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE