नीमच। मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष डॉ. अवधेश प्रताप सिंह 8 जून को नीमच का दौरा करेंगे। वे प्रातः 9 बजे माउंट आबू से प्रस्थान कर दोपहर 1.30 बजे नीमच सर्किट हाउस पहुंचेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार डॉ. सिंह 8 जून को दोपहर बाद 4.30 बजे जिला जेल नीमच का निरीक्षण करेंगे। निरीक्षण के बाद वे शाम 5 बजे उज्जैन के लिए प्रस्थान करेंगे।