चित्तौड़गढ़। विश्व जैव विविधता दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के तहत एकल अभियान द्वारा चित्तौड़ दुर्ग पर विभिन्न स्थानों पर पक्षियों के लिए “बर्ड रेस्टोरेंट” लगाए गए।
जिला संगठन मंत्री संजय शर्मा ने बताया कि एकल अभियान समाज के विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करता है, जिसमें पर्यावरण संरक्षण भी प्रमुख है। इसी उद्देश्य से दुर्ग स्थित नाथ जी की धूणी, अद्भुत नाथ मंदिर, विजय स्तंभ एवं नागचंद्रेश्वर महादेव मंदिर के सामने पक्षियों के लिए परिंडे और दाना-पात्र लगाए गए। साथ ही इन्हें नियमित रूप से भरने की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं को सौंपी गई।
प्रांत पर्यावरण संयोजक धर्मपाल गोयल ने बताया कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में विभिन्न जीव-जंतुओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। भीषण गर्मी और आगामी नौतपा को देखते हुए पक्षियों के लिए पानी और दाने की व्यवस्था अत्यंत आवश्यक है।
इस अवसर पर नाथ जी की धूणी के महंत पवन नाथ योगी, धनराज योगी, जितेंद्र त्रिपाठी, संजय दाधीच, मनोज वैष्णव, मुरली धाकड़, अनिल धाकड़, ठाकरा राम, पुरातत्व विभाग के चंद्रभान शर्मा, गोपाल माली, रतन पांडे, मोहन माली सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।