नीमच। प्रधानमंत्री धरती आबा उत्कर्ष ग्राम अभियान के तहत शुक्रवार को जिले के 8 ग्रामों में आयोजित शिविरों में ग्रामीणों को विभिन्न शासकीय योजनाओं से लाभान्वित किया गया।
ग्राम पंचायत कोज्या के परिछा और रामपुरिया में जनप्रतिनिधि भागचन्द की उपस्थिति में 15 पात्र हितग्राहियों को उज्ज्वला गैस कनेक्शन वितरित किए गए। ग्राम कानोड़ में किसानों के खेतों की मिट्टी का परीक्षण किया गया तथा स्वास्थ्य शिविर आयोजित हुआ।
ग्राम कोज्या में किसानों की फार्मर आईडी बनाई गई, जबकि कृषि एवं पशुपालन विभाग द्वारा मिट्टी परीक्षण, केसीसी नवीनीकरण सहित विभिन्न सेवाएं प्रदान की गईं।
ग्राम पालरी में 30 एवं डोराई में 22 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क दवाइयां वितरित की गईं। ग्राम डूंगरपुर में 1 से 5 वर्ष के 11 बच्चों के आधार कार्ड बनाए गए तथा किसानों को मिट्टी परीक्षण संबंधी जानकारी दी गई।
वहीं दलपतपुरा एवं झांझरवाड़ा में आयोजित संतृप्ति शिविरों में ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर उनका निराकरण किया गया।