मंदसौर। अज्ञात वाहन से सड़क दुर्घटना में घायल हुए पीड़ित को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। कलेक्टर अदिती गर्ग ने यह सहायता मोटरयान दुर्घटना पीड़ित प्रतिकर योजना 2022 के अंतर्गत प्रदान की।
जानकारी के अनुसार, भून्याखेड़ी निवासी दिलीप पिता भेरूलाल सड़क दुर्घटना में घायल हुए थे। प्रकरण में जांच के बाद उन्हें योजना के तहत 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि मंजूर की गई है।
प्रशासन ने बताया कि सड़क दुर्घटना पीड़ितों को त्वरित राहत प्रदान करने के लिए यह योजना संचालित है, जिससे जरूरतमंदों को समय पर आर्थिक सहयोग मिल सके।