BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 24, 2026, 5:18 pm
BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ की कोतवाली थाना पुलिस और अवैध मादक पदार्थ की तस्करी, जब अधिकारियों की पड़ी संदिग्ध अवस्था में घूम रहे तीन युवकों पर नजर तो हुआ शक, फिर जैसे ही ली बैग की तलाशी, माजरा देख उड़ गए होश, प्लॉस्टिक की थैलियों में छुपाकर ले जा रहे थे अफीम, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत कोतवाली थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 1 किलो 28 ग्राम अवैध अफीम जब्त कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों से अवैध अफीम की खरीद-फरोख्त के संबंध में पूछताछ कर रही है।

जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह यादव ने बताया कि आईजीपी उदयपुर रेंज श्री गौरव श्रीवास्तव के निर्देशानुसार जिले में अवैध मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में एएसपी मुकुल शर्मा के मार्गदर्शन एवं डीएसपी ब्रजेश सिंह के निर्देशन में कोतवाली थाना प्रभारी तुलसीराम मय जाप्ता शनिवार रात करीब 9रू30 बजे भीलवाड़ा रोड स्थित जिला कारागृह चित्तौड़गढ़ के पास ईनाणी रेजिडेंसी के सामने पहुंचे।

इस दौरान पुलिस को तीन युवक अलग-अलग पिट्ठू बैग लेकर संदिग्ध अवस्था में घूमते दिखाई दिए। पुलिस ने तीनों को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान नरेश बिश्नोई के बैग से अलग-अलग प्लास्टिक की थैलियों में कुल 1 किलो 28 ग्राम अवैध अफीम बरामद हुई।

पूछताछ में तीनों आरोपियों ने सामूहिक रूप से अफीम खरीदकर मारवाड़ क्षेत्र की ओर ले जाना स्वीकार किया। पुलिस ने नियमानुसार अफीम जब्त कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।

गिरफ्तार आरोपी-
- बीरबल पिता अर्जुनराम भादू (23) निवासी मिठड़ा खुर्द, थाना धोरीमन्ना, जिला बालोतरा
- सुनील पिता हनुमानराम साहू (23) निवासी मिठड़ा खुर्द, थाना धोरीमन्ना, जिला बालोतरा
- नरेश पिता मोहनलाल तेतरवाल (20) निवासी नेरीनाड़ी, थाना धोरीमन्ना, जिला बालोतरा

कार्रवाई में शामिल टीम-
थाना प्रभारी तुलसीराम, कांस्टेबल कन्हैया, ओमप्रकाश, धर्मेन्द्र सिंह, राजेश एवं राधेश्याम की टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। जिला पुलिस ने आमजन से अपील की है कि मादक पदार्थ तस्करी अथवा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल निकटतम पुलिस थाना, कंट्रोल रूम या नारको टिप हेल्पलाइन नंबर 94604-25643 पर दें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE