नीमच। सामाजिक गतिविधियों में अग्रणी संस्था रोटरी क्लब ऑफ नीमच डायमंड द्वारा रोटरी वर्ष 2026-27 की नवीन कार्यकारिणी का पदग्रहण समारोह एवं डिस्ट्रिक्ट गवर्नर की आधिकारिक यात्रा शनिवार, 11 जुलाई को सायं 7 बजे लायन डेन, गोमाबाई नेत्रालय रोड पर आयोजित होगी।
समारोह में रोटे. गुणवत जैन अध्यक्ष, रोटे. धीरज गांधी सचिव एवं रोटे. अनुज चंडक कोषाध्यक्ष सहित नवगठित कार्यकारिणी एवं बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के सदस्य पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटे. संस्कार कोठारी होंगे, जबकि पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटे. दर्शन सिंह गांधी पदग्रहण अधिकारी के रूप में नव पदाधिकारियों को शपथ दिलाएंगे।
विशिष्ट अतिथियों के रूप में नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती स्वाति गौरव चोपड़ा तथा असिस्टेंट गवर्नर रोटे. पवन पोरवाल उपस्थित रहेंगे।
समारोह में रोटरी क्लब ऑफ नीमच डायमंड के सदस्य परिवार सहित, शहर के गणमान्य नागरिक एवं समाजसेवी भी शामिल होंगे।
यह जानकारी डिस्ट्रिक्ट सोशल मीडिया प्रमोशन चेयर रोटे. आशीष गर्ग एवं आई.पी.पी. रोटे. सौरभ शर्मा ने संयुक्त रूप से दी।