BREAKING NEWS
KHABAR : गणेश चतुर्थी पर भक्तिमय हुआ नीमच, पंडालों.. <<     KHABAR : दो वर्षों से निरंतर जारी श्रीहनुमान.. <<     KHABAR : गुना के भुजरिया तालाब पर उत्साह के साथ हुआ.. <<     KHABAR : बाल सुरक्षा और पॉक्सो एक्ट को लेकर.. <<     KHABAR : जन जागृति सनातन यात्रा को लेकर पत्रकार.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, राजस्थानी.. <<     KHABAR : रामपुरा महाविद्यालय में ‘सेवा से संकल्प’.. <<     KHABAR : रतनगढ़ ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में.. <<     KHABAR : पाटीदार मित्र मंडल के माध्यम से हुआ 50वां.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : वृषभ, सिंह और मीन राशि वालों को मिल.. <<     KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 11, 2026, 5:32 pm
NEWS : वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आवास एवं कॉर्पाेरेट कार्यालय भवन की रखी आधारशिला, पूर्व मंत्री उदयलाल आंजना ने किया भूमि पूजन, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

निंबाहेड़ा। नगर के पेच एरिया स्थित एक निजी परिसर में शनिवार को वैदिक विधि-विधान एवं भारतीय वास्तुशास्त्र के अनुसार प्रस्तावित आवास एवं अत्याधुनिक कॉर्पाेरेट कार्यालय भवन की आधारशिला रखी गई। भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम में राजस्थान के पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना एवं छोटी सादड़ी पंचायत समिति के पूर्व प्रधान मनोहरलाल आंजना ने विधिवत पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।

शुभ मुहूर्त में बोरदिया निवासी पंडित राजेश जोशी एवं कोटड़ी कलां निवासी पंडित रोहित शर्मा के सान्निध्य में गणपति पूजन, नवग्रह पूजन, वास्तु शांति यज्ञ एवं हवन सम्पन्न हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार और यज्ञ की आहुतियों से पूरा वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा एवं भक्तिमय भाव से सराबोर रहा।

अनुष्ठान के दौरान भवन की उन्नति, परिवार की समृद्धि, संस्थागत विकास तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की गई। उपस्थित अतिथियों ने इसे केवल भवन निर्माण की शुरुआत नहीं, बल्कि विकास, जनसेवा और आधुनिक कार्यसंस्कृति की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।

निर्माणाधीन परिसर में भविष्य में सामाजिक गतिविधियों, जनसंपर्क, व्यावसायिक प्रबंधन तथा जनहित से जुड़े विभिन्न कार्यों का संचालन किया जाएगा। वक्ताओं ने कहा कि मजबूत आधारशिला किसी भी सफल परियोजना की पहली सीढ़ी होती है और यह परिसर क्षेत्र के विकास में नई पहचान स्थापित करेगा।

कार्यक्रम में चेतक एंटरप्राइजेज के निदेशक हुकमीचंद जैन, भरत आंजना, पूरण आंजना, विक्रम आंजना, चन्द्रेश आंजना, विपिन आंजना, प्रणीत आंजना, आंजना परिवार के सदस्य, आंजना ग्रुप से जुड़े चार्टर्ड अकाउंटेंट मनोज लोढ़ा एवं प्रवीण सकलेचा सहित अधिकारी, कर्मचारी, स्टाफ सदस्य और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE