भोपाल। दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर आयोजित महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक में मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने सहभागिता की। बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री अजय जमवाल ने कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों का मार्गदर्शन किया।
बैठक के दौरान उपचुनाव की तैयारियों, संगठनात्मक गतिविधियों एवं आगामी रणनीति को लेकर चर्चा की गई। इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह, उपचुनाव प्रत्याशी श्री आशुतोष तिवारी सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।