BREAKING NEWS
KHABAR : इश्क, सियासत और राहुल का तिलस्म, जब इंदौर.. <<     BIG NEWS : तीन साल से पुलिस को चकमा दे रहा था 15 हजार.. <<     REPORT : जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की 108वीं.. <<     KHABAR : किसान अपनी ऑर्गेनिक फसलों पर लगाएं टैग,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में 24 घंटे में हुई झमाझम, इस.. <<     KHABAR : रथ से उतारे गए उज्जैन महापौर, अब डैमेज.. <<     BIG NEWS : अफीम पट्टे की अवैध खरीद-फरोख्त पड़ी भारी,.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर धाम चोरी कांड में 4 दिन बाद भी.. <<     #BREAKING: #मां #बगलामुखी के दर्शन को निकले थे.. <<     KHABAR : शासन की योजना से अनिल ने शुरू की पान की.. <<     NIMACH WEATHER UPADTE TODAY: रेतम नदी में आया जबरदस्त उफान,.. <<     MP WEATHER: MP में मानसून को लेकर बड़ा अपडेट! आखिरी 11.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में देर रात भयानक सड़क हादसा, पिता.. <<     NEWS : गणेश जी के आध्यात्मिक स्वरूप से मिलता है.. <<     BIG NEWS : तीन दिन की मूसलाधार बारिश के बाद रेतम नदी.. <<     BIG NEWS : रतलाम से होकर चलेगी बांद्रा-बढ़नी स्पेशल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 19, 2026, 12:39 pm
KHABAR : दुग्ध समृद्धि अभियान 2.0 के तहत ग्राम अल्हेड़ में पशुपालकों को मिली वैज्ञानिक पशुपालन की जानकारी, संवाद कर बताए आय बढ़ाने के गुर, समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार मध्यप्रदेश शासन के पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा संचालित दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान 2.0 के अंतर्गत ग्राम अल्हेड़ में पशुपालकों से संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने पशुपालकों की समस्याएं सुनीं और उन्हें दुग्ध उत्पादन बढ़ाने एवं पशुपालन को अधिक लाभकारी बनाने के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।

संवाद कार्यक्रम में अनुविभागीय अधिकारी किरण अंजाना एवं मैदानी अमले ने पशुपालकों को पशुओं के संतुलित आहार, समय पर टीकाकरण, कृत्रिम गर्भाधान, नस्ल सुधार, पशु स्वास्थ्य प्रबंधन तथा वैज्ञानिक डेयरी पद्धतियों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्हें दुग्ध सहकारी समितियों से जुड़कर नियमित रूप से दूध विक्रय करने एवं विभागीय योजनाओं का अधिकतम लाभ लेने का आग्रह किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान 2.0 का उद्देश्य दुग्ध उत्पादन में वृद्धि कर पशुपालकों की आय बढ़ाना तथा उन्हें आधुनिक पशुपालन तकनीकों और शासन की कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना है।

कार्यक्रम में उपस्थित पशुपालकों ने अपनी समस्याओं एवं सुझावों से अधिकारियों को अवगत कराया, जिनके त्वरित निराकरण का आश्वासन भी दिया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE