BREAKING NEWS
KHABAR : रथ से उतारे गए उज्जैन महापौर, अब डैमेज.. <<     BIG NEWS : अफीम पट्टे की अवैध खरीद-फरोख्त पड़ी भारी,.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर धाम चोरी कांड में 4 दिन बाद भी.. <<     #BREAKING: #मां #बगलामुखी के दर्शन को निकले थे.. <<     KHABAR : शासन की योजना से अनिल ने शुरू की पान की.. <<     NIMACH WEATHER UPADTE TODAY: रेतम नदी में आया जबरदस्त उफान,.. <<     MP WEATHER: MP में मानसून को लेकर बड़ा अपडेट! आखिरी 11.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में देर रात भयानक सड़क हादसा, पिता.. <<     NEWS : गणेश जी के आध्यात्मिक स्वरूप से मिलता है.. <<     BIG NEWS : तीन दिन की मूसलाधार बारिश के बाद रेतम नदी.. <<     BIG NEWS : रतलाम से होकर चलेगी बांद्रा-बढ़नी स्पेशल.. <<     KHABAR : ज्ञानोदय यूनिवर्सिटी में फ्रेशर्स.. <<     KHABAR : इब्राहिम शेरानी को भाजपा अल्पसंख्यक.. <<     BIG NEWS : एमपी में मौसम का बड़ा उलटफेर, मानसून विदाई.. <<     KHABAR : मुरैना में निजी अस्पताल में महिला की मौत,.. <<     KHABAR : सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने किया ‘संघ.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 20, 2026, 2:51 pm
KHABAR : खरगोन बस स्टैंड से हटाए गए फुटकर दुकानदार, 25 साल पुराने रोजगार पर संकट, रोजी-रोटी का संकट, प्रशासन से लगाई गुहार, पढे़ अबरार पठान की खबर

Share On:-

खरगोन। बस स्टैंड परिसर में पिछले 25 वर्षों से दुकानें लगाकर व्यवसाय कर रहे फुटकर दुकानदारों को नगर पालिका द्वारा हटाए जाने के बाद उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। कार्रवाई से नाराज दुकानदार सोमवार को एसडीएम कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन सौंपकर अपनी समस्या से अवगत कराया।

दुकानदारों ने आवेदन में बताया कि वे लंबे समय से बस स्टैंड परिसर में छोटी-छोटी दुकानें लगाकर दैनिक उपयोग की सामग्री, जलपान सहित अन्य सामान बेचकर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे। अचानक हुई कार्रवाई के कारण उनका वर्षों पुराना व्यवसाय बंद हो गया है।

फुटकर दुकानदारों का कहना है कि उनके पास आय का कोई अन्य साधन नहीं है और वे पूरी तरह इसी व्यवसाय पर निर्भर हैं। उन्होंने बताया कि हटाए गए दुकानदारों में बड़ी संख्या में महिलाएं, विधवा महिलाएं और दिव्यांग व्यक्ति भी शामिल हैं, जिनके लिए यह दुकानें ही आजीविका का एकमात्र माध्यम थीं।

दुकानदारों ने एसडीएम से मांग की है कि उन्हें बस स्टैंड परिसर में पुनः दुकानें लगाने की अनुमति दी जाए, ताकि वे अपने परिवार का भरण-पोषण कर सकें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE