माउंट आबू। भाजपा नेता एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सुनील आचार्य के 96 वर्षीय पिता घनश्याम आचार्य के निधन के बाद माउंट आबू में शोक की लहर छा गई। दिवंगत आत्मा को अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए हजारों की संख्या में शहरवासी उनके निवास स्थान पर पहुंचे और नम आंखों से श्रद्धासुमन अर्पित किए।
घनश्याम आचार्य की अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष शामिल हुए। शोक यात्रा में शहर के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने भाग लेकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी।
इस दौरान रानीवाड़ा विधायक एवं राजस्थान सरकार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचेतक रतन देवासी सहित भाजपा और कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता, होटल उद्यमी और सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
शोक यात्रा में होटल उद्यमी सुनील अग्रवाल, रॉयल ग्रुप के मालिक संजय सिंघल, त्रिलोक जानी, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेश कोठारी, भाजपा नेता बाहुबली पटेल सहित जिले के कई भाजपा-कांग्रेस पदाधिकारी एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए।
हजारों लोगों की मौजूदगी में घनश्याम आचार्य को अंतिम विदाई दी गई। शहरवासियों ने उनके सरल स्वभाव और सामाजिक योगदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।