BREAKING NEWS
KHABAR : सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने किया ‘संघ.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे ओंकारलाल माली, परिवार में शोक.. <<     KHABAR : ओंकारेश्वर में 32वें श्रीमद् भागवत ज्ञान.. <<     KHABAR : शुजालपुर में जन विश्वास शिविर, मंत्री.. <<     BIG NEWS : आपके नाम पर जारी फर्जी सिम बन सकता है.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन 5 राशियों पर रहेगी ग्रहों की विशेष.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 21, 2026, 5:49 pm
NEWS : शिक्षा बचाओ, भविष्य बचाओ अभियान के तहत एनएसयूआई ने छात्रों से किया संवाद, पेपर लीक मुक्त परीक्षा व्यवस्था, निष्पक्ष जांच एवं भर्ती कैलेंडर जारी करने की उठाई मांग, पढे़ खबर

Share On:-

निंबाहेड़ा। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) निंबाहेड़ा परिवार द्वारा मंगलवार को स्थानीय डॉ. भीमराव अंबेडकर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, निंबाहेड़ा में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के बीच पहुंचकर ष्शिक्षा बचाओ, भविष्य बचाओष् अभियान के तहत छात्र संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को शिक्षा, रोजगार एवं प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर जागरूक करते हुए छात्र हितों की रक्षा के लिए संगठन द्वारा चलाए जा रहे जनजागरण अभियान की जानकारी दी गई।


एनएसयूआई के प्रवक्ता किशोर गायरी ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक प्रकरणों तथा भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं ने लाखों युवाओं के भविष्य को संकट में डाल दिया है। वर्षों की कठिन मेहनत और तैयारी के बावजूद युवाओं को न्याय नहीं मिल पा रहा है, जिससे उनमें निराशा और असुरक्षा की भावना बढ़ती जा रही है। ऐसे में शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, जवाबदेही और निष्पक्षता सुनिश्चित करना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बन गया है।


कार्यक्रम में एनएसयूआई ने अपनी तीन प्रमुख मांगों को विद्यार्थियों के समक्ष रखते हुए पेपर लीक मुक्त परीक्षा व्यवस्था लागू करने, धांधली एवं भ्रष्टाचार से प्रभावित भर्ती परीक्षाओं की निष्पक्ष जांच कराने तथा सभी सरकारी भर्तियों एवं प्रतियोगी परीक्षाओं का वार्षिक भर्ती कैलेंडर जारी करने की मांग प्रमुखता से उठाई।


वक्ताओं ने कहा कि जब तक परीक्षा और भर्ती प्रक्रियाओं में पूर्ण पारदर्शिता नहीं लाई जाएगी, तब तक युवाओं के साथ न्याय संभव नहीं है। सरकार को छात्रों और बेरोजगार युवाओं की भावनाओं का सम्मान करते हुए समयबद्ध भर्ती प्रक्रिया सुनिश्चित करनी चाहिए, ताकि योग्य युवाओं को समय पर रोजगार के अवसर प्राप्त हो सकें और उनका भविष्य सुरक्षित हो सके।


इस अवसर पर पदाधिकारियों ने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी लगातार देश के युवाओं, विद्यार्थियों और बेरोजगारों के अधिकारों की आवाज बुलंद कर रहे हैं। शिक्षा, रोजगार और सामाजिक न्याय के मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती से उठाकर उन्होंने युवाओं में विश्वास जगाने का कार्य किया है। एनएसयूआई उसी विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए छात्र हितों की लड़ाई लड़ रही है।


वक्ताओं ने यह भी कहा कि राजस्थान सरकार के पूर्व सहकारिता मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता उदयलाल आंजना ने अपने राजनीतिक जीवन में सदैव विद्यार्थियों, युवाओं और किसानों के हितों को प्राथमिकता दी है। क्षेत्र में शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विकास के लिए उनके द्वारा किए गए प्रयास युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। छात्र हितों से जुड़े मुद्दों पर उनका निरंतर मार्गदर्शन संगठन को मिलता रहा है।

छात्र संवाद कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने भी अपनी समस्याएं साझा करते हुए नियमित भर्ती परीक्षाओं का आयोजन, समय पर परिणाम घोषित करने तथा शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार की आवश्यकता पर बल दिया। एनएसयूआई प्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों को आश्वस्त किया कि उनके हितों से जुड़े प्रत्येक मुद्दे को संगठन पूरी मजबूती से उठाएगा और छात्र अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेगा।


एनएसयूआई द्वारा चलाया जा रहा ष्शिक्षा बचाओ, भविष्य बचाओष् अभियान प्रदेशभर के महाविद्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों में युवाओं को जागरूक करने का कार्य कर रहा है। अभियान का उद्देश्य शिक्षा एवं रोजगार से जुड़े मुद्दों पर छात्र समुदाय को संगठित कर उनकी आवाज को शासन-प्रशासन तक पहुंचाना है।


इस अवसर पर निंबाहेड़ा विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष जसवंत सिंह आंजना, ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष बलवंत जाट, नगर युवा कांग्रेस अध्यक्ष रोमिल चौधरी, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष साजन सोनी, युवा कांग्रेस जिला महासचिव राजेश अस्तौलिया, एनएसयूआई ब्लॉक अध्यक्ष भंवर सिंह शक्तावत, नगर एनएसयूआई अध्यक्ष राहुल सेन, जिला महासचिव नवरत्न प्रजापत, जिला सचिव आदित्य पहाड़िया, विधानसभा संगठन महासचिव सूरज मीणा, विधानसभा उपाध्यक्ष शीशपाल सिंह सोलंकी, विधानसभा विधालय प्रमुख हर्षित सेन, विधानसभा महासचिव तनिश पाटीदार, ब्लॉक उपाध्यक्ष दुर्गेश कुमावत, सुमित जाट, तनीश माली, कृष्णा मीणा, आदित्य जाट, श्रेयांश कुमावत, करण सिंह, विशाल जाट, सुमित सिंह, उज्जवल मुलानी, चांदमल प्रजापत सहित एनएसयूआई के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE