चित्तौड़गढ़। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी ने जिला अध्यक्ष प्रमोद सिसोदिया के नेतृत्व में विजय जुलूस निकालकर खुशी का इज़हार किया। कांग्रेस नेताओं ने इसे देश के युवाओं और छात्रों की लोकतांत्रिक आवाज़ की जीत बताते हुए एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं।
जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अहसान पठान ने बताया कि परीक्षा संबंधी अनियमितताओं के विरोध में कांग्रेस द्वारा पूरे देश में आंदोलन चलाया जा रहा था। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा संबंधित मंत्री का इस्तीफा स्वीकार किए जाने को देश के नौजवानों की जीत के रूप में देखा जा रहा है। इसी उपलक्ष्य में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विजय जुलूस निकालकर खुशियां मनाईं।
जिला अध्यक्ष प्रमोद सिसोदिया के नेतृत्व में पदमिनी पार्क से प्रारंभ हुआ विजय जुलूस गोल प्याऊ होते हुए सुभाष चौक पहुंचा। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए युवाओं के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।
प्रमोद सिसोदिया ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एवं प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने नीट एवं सीबीएसई परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में छात्रों के पक्ष में आवाज़ बुलंद की थी। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा इस मुद्दे पर निर्णय लिए जाने को कांग्रेस एवं देश के युवाओं की जीत के रूप में देखा जा रहा है।
विजय जुलूस में प्रदेश सचिव रंजना शर्मा, हनुमंत सिंह बोहड़ा, संगठन महासचिव दिनेश चास्ता, वरिष्ठ नेता करण सिंह सांखला, कोषाध्यक्ष प्रमोद मोदी, उपाध्यक्ष संदीप सोमानी, अजय लोट, उत्सव भाणावत, पृथ्वीराज गुर्जर, शिल्पन साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं महिला कांग्रेस और सेवादल के सदस्य उपस्थित रहे।