BREAKING NEWS
फुलरा कंजर डेरा में आबकारी की दबिश,1200 लीटर.. <<     20 सितंबर को देवास में गूंजेगा सनातन का संदेश!.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे विनोद बागड़ी, परिवार में शोक की.. <<     KHABAR : इंदौर पुलिस का अनोखा अंदाज, सड़क सुरक्षा का.. <<     KHABAR : गणेश चतुर्थी पर भक्तिमय हुआ नीमच, पंडालों.. <<     KHABAR : दो वर्षों से निरंतर जारी श्रीहनुमान.. <<     KHABAR : गुना के भुजरिया तालाब पर उत्साह के साथ हुआ.. <<     KHABAR : बाल सुरक्षा और पॉक्सो एक्ट को लेकर.. <<     KHABAR : जन जागृति सनातन यात्रा को लेकर पत्रकार.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, राजस्थानी.. <<     KHABAR : रामपुरा महाविद्यालय में ‘सेवा से संकल्प’.. <<     KHABAR : रतनगढ़ ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में.. <<     KHABAR : पाटीदार मित्र मंडल के माध्यम से हुआ 50वां.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : वृषभ, सिंह और मीन राशि वालों को मिल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 28, 2026, 3:49 pm
KHABAR : ई-टोकन से खाद संकट पर फूटा किसानों का गुस्सा, कंजार्डा में विशाल धरने से गरजी कांग्रेस, अन्नदाताओं की समस्याओं को लेकर सरकार पर साधा निशाना, खाद वितरण व्यवस्था में सुधार की उठी मांग, पढ़े दशरथ नागदा की खबर 

Share On:-

कुकड़ेश्वर/मनासा। मनासा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कंजार्डा में किसानों को ई-टोकन के माध्यम से खाद वितरण में आ रही समस्याओं को लेकर राहुल प्रियंका गांधी सेना के बैनर तले विशाल धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। धरने में बड़ी संख्या में किसानों एवं अन्नदाताओं ने भाग लेकर अपनी समस्याएं रखीं।

कार्यक्रम को राहुल प्रियंका गांधी सेना के प्रदेश अध्यक्ष कैलाश राठौर, युवा नेता मंगेश संगही, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौरसिया, चंद्रशेखर पालीवाल, विजय श्रीमाल, लोकेंद्र सिंह चंद्रावत, अशोक गुर्जर, संदीप सोनी तथा राहुल प्रियंका गांधी सेना के जिलाध्यक्ष महेश चौधरी सहित कांग्रेस के जिला एवं विधानसभा स्तर के पदाधिकारियों ने संबोधित किया।

प्रदेश अध्यक्ष कैलाश राठौर ने भाजपा की प्रदेश एवं केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए उसे किसान विरोधी सरकार बताया। उन्होंने कहा कि किसान आज खाद के लिए परेशान है और ई-टोकन व्यवस्था के कारण उसे अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों को इस प्रकार परेशान किया जा रहा है कि वे मजबूर होकर अपनी जमीन पूंजीपतियों को बेचने के लिए विवश हो जाएं। उन्होंने किसानों के हित में खाद वितरण व्यवस्था को सुचारू एवं सरल बनाने की मांग की।

चंद्रशेखर पालीवाल ने क्षेत्रीय विधायक एवं सांसद पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि उन्होंने किसानों को मिलने वाले मुआवजे के लिए सरकार को कोई पत्र लिखा है, तो उसे सार्वजनिक किया जाए। उन्होंने कहा कि आज भी किसानों को निर्धारित मापदंडों के अनुसार मुआवजा नहीं मिल पा रहा है, जिससे वे आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं।

युवा नेता मंगेश संगही ने कांग्रेस की एकजुटता पर बल देते हुए कहा कि जहां कांग्रेस का झंडा और राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी की तस्वीर होगी, कांग्रेस कार्यकर्ता उसी जाजम पर बैठेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एकजुट होकर किसानों की आवाज उठाती रहेगी और उनके अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखेगी।

धरना-प्रदर्शन के दौरान किसानों ने ई-टोकन व्यवस्था में सुधार कर समय पर एवं पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराने की मांग उठाई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE