BREAKING NEWS
त्योहारों को लेकर मंदसौर पहुंचे रतलाम रेंज.. <<     चिंदड़िया में अवैध शराब बिक्री से परेशान.. <<     खरगोन में ई-अटेंडेंस के विरोध में कृषि.. <<     BIG REPORT : त्योहारों से पहले मंदसौर पहुंचे रतलाम.. <<     KHABAR : चिंदडिय़ा गांव में अवैध शराब बिक्री से.. <<     BIG VIDEO : CM के सामने BJP विधायकों में भिड़ंत! वायरल.. <<     BIG NEWS : भगवान श्री सांवलिया सेठ के दर्शन की.. <<     BIG NEWS : राजस्थान के बेगूं में मादक पदार्थ तस्करी.. <<     REPORT : दिव्यांग बच्चों के लिए मिनी जिम एवं.. <<     BIG VIDEO : मध्य प्रदेश में बड़ा ऐलान! लाड़ली बहनों.. <<     KHABAR : संचार क्रांति के जनक राजीव गांधी की 82वीं.. <<     BIG REPORT : फिजियोथैरेपी सेंटर की व्यवस्थाओं का.. <<     NEWS : नगर परिषद चुनाव को लेकर कांग्रेस ने तेज की.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, सीमेंट.. <<     KHABAR : भाजपा अजा मोर्चा की जिला कार्यकारिणी.. <<     शहडोल: कीचड़ और बदहाल सड़क से परेशान होकर.. <<     शिवपुरी: नरवर थाना क्षेत्र में 16 अगस्त की रात.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 20, 2026, 1:02 pm
REPORT : दिव्यांग बच्चों के लिए मिनी जिम एवं थैरेपी सेंटर का शुभारंभ, कलेक्टर ने किया उद्घाटन, जिला दिव्यांग एवं पुनर्वास केंद्र की सुविधाओं के विस्तार को मिलेगी गति, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने बुधवार को जिला दिव्यांग एवं पुनर्वास केंद्र पहुंचकर दिव्यांग बच्चों के लिए सीएसआर के माध्यम से स्थापित नए मिनी जिम एवं थैरेपी सेंटर का फीता काटकर शुभारंभ किया। उन्होंने केंद्र में मौजूद दिव्यांग बच्चों एवं उनके परिजनों से चर्चा कर उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली तथा केंद्र को अधिक उपयोगी एवं सुविधायुक्त बनाने के संबंध में सुझाव भी प्राप्त किए।

कलेक्टर चंद्रा ने कहा कि दिव्यांगजनों के लिए बेहतर पुनर्वास सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ उन्हें नए कौशल प्रदान करना भी आवश्यक है, ताकि वे आत्मनिर्भर बनकर सम्मानजनक जीवन जी सकें। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा भविष्य में भी आवश्यकता के अनुसार केंद्र में बेहतर सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

मिनी जिम एवं थैरेपी सेंटर के शुभारंभ के बाद कलेक्टर ने जिला दिव्यांग एवं पुनर्वास केंद्र तथा रेडक्रॉस सोसायटी परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालयीन कक्षों सहित केंद्र में संचालित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने सिलाई प्रशिक्षण के लिए स्थापित मशीनों का अवलोकन किया और बच्चियों द्वारा सीखे जा रहे सिलाई कार्य एवं उनके कौशल को देखा। उन्होंने प्रशिक्षण गतिविधियों की सराहना करते हुए कौशल विकास को और प्रभावी बनाने तथा अन्य नए कौशलों का प्रशिक्षण देने की आवश्यकता बताई।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने भवन की स्थिति का जायजा लिया। बरसात के कारण होने वाले सीपेज की समस्या को देखते हुए उन्होंने छत की आवश्यक मरम्मत शीघ्र कराने के निर्देश दिए। साथ ही बरसात के बाद भवन के बाहरी हिस्से में पेंटिंग कराने तथा कमरों में तीन दिन के भीतर पेंटिंग कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने फ्लोरिंग का कार्य भी शीघ्र प्रारंभ कराने को कहा।

कलेक्टर ने परिसर में साफ-सफाई, व्यवस्थाओं एवं सामग्री के सुव्यवस्थित रख-रखाव पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए, ताकि दिव्यांगजनों एवं बच्चों को स्वच्छ, सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण मिल सके।

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का प्रयास है कि दिव्यांगजनों को केवल पुनर्वास सुविधाएं ही नहीं, बल्कि शिक्षा, प्रशिक्षण एवं रोजगार से जुड़े अवसर भी उपलब्ध कराए जाएं, जिससे वे अपनी क्षमताओं का विकास कर आत्मनिर्भर बन सकें।

इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अमन वैष्णव, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी अरविंद डामोर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डी. प्रसाद, सिविल सर्जन डॉ. महेंद्र पाटिल, रेडक्रॉस सोसायटी सचिव स्वप्निल वाधवा सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी एवं केंद्र का स्टाफ उपस्थित रहा।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE