खरगोन। शहर के सनावद रोड स्थित कृषि विभाग कार्यालय में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मध्यप्रदेश कृषि विस्तार अधिकारी संघ, जिला इकाई खरगोन के अधिकारियों ने 17 अगस्त से 20 अगस्त 2026 तक शांतिपूर्ण कलमबंद कार्य बहिष्कार शुरू किया है। कृषि विस्तार अधिकारियों ने ईएचआरएमएस प्रणाली में ई-अटेंडेंस की अनिवार्यता का विरोध करते हुए शासन से मांगों का शीघ्र निराकरण करने की मांग की है।
संघ की प्रमुख मांगों में ईएचआरएमएस प्रणाली के माध्यम से ई-अटेंडेंस की अनिवार्यता तत्काल समाप्त करना, कृषि विस्तार अधिकारियों को 2800 रुपये ग्रेड-पे का लाभ प्रदान करना तथा अतिरिक्त केंद्र के लिए 5000 रुपये प्रतिमाह भत्ता दिए जाने की मांग शामिल है।
अधिकारियों का कहना है कि मांगों को लेकर यह कार्य बहिष्कार शांतिपूर्ण तरीके से किया जा रहा है। जिला इकाई द्वारा शासन-प्रशासन से मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेकर जल्द समाधान किए जाने की अपेक्षा की गई है।
मांगें
ईएचआरएमएस प्रणाली से ई-अटेंडेंस की अनिवार्यता तत्काल समाप्त की जाए।
कृषि विस्तार अधिकारियों को 2800 रुपये ग्रेड-पे का लाभ प्रदान किया जाए।
अतिरिक्त केंद्र के लिए 5000 रुपये प्रतिमाह भत्ता प्रदान किया जाए।
कार्य बहिष्कार में जिला खरगोन के कृषि विकास अधिकारी एवं कृषि विस्तार अधिकारी शामिल हैं।