उज्जैन। ओलंपिक पदक विजेता खिलाड़ी मनु भाकर गुरुवार को उज्जैन पहुंचीं। जहां उन्होंने श्री महाकाल मंदिर में ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर के प्रातः कालीन भस्म आरती में दर्शन किए। इस दौरान मनु भाकर बड़ी ही भावुक दिखाई दी। वहीं उन्होंने कहा कि भस्म आरती दर्शन करना अद्भुत अनुभव हैं।
मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर में सावन के महीने में भक्तों का तांता लगा हुआ है। नेता-अभिनेता और खिलाड़ी बाबा महाकाल के दर पर पहुंचकर दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त कर रहे है। इसी कड़ीं में ओलंपिक पदक विजेता खिलाड़ी मनु भाकर गुरुवार को भगवान महाकाल की शरण में पहुंचीं। उन्होंने भस्म आरती में शामिल होकर दर्शन पूजन किए।
इस दौरान वे अभिभूत नजर आई। ओलंपिक पदक विजेता खिलाड़ी मनु भाकर ने महाकाल मंदिर की व्यवस्था की तारीफ की। उन्होंने कहा कि यही कहूंगी कि बाबा महाकालेश्वर की प्रार्थना हम सब पर बनी रहीं। यहां सभी लोगों ने प्यार से स्वागत किया। हर तरीके से सहायता की है। वहीं श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति ने मनु भाकर का स्वागत और सत्कार किया।