नीमच। समाजसेवी एवं शहर के प्रतिष्ठित नागरिक हरिबल्लभजी पोरवाल ‘बल्लू भैया’ का 27 अगस्त 2026 को निधन हो गया। उनके निधन से परिवार, परिचितों एवं सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है।
दिवंगत आत्मा की शांति एवं श्रद्धांजलि के लिए प्रार्थना सभा एवं उठावना का आयोजन 30 अगस्त, रविवार को प्रातः 10 से 11 बजे तक उड़ान (निज निवास), स्कीम नंबर 36, नीमच में रखा गया है।
परिवार की ओर से बताया गया कि 2 सितंबर, बुधवार तक प्रतिदिन शाम 5 से 7 बजे तक बैठक रखी जाएगी।
शोकाकुल परिवार में पत्नी लीला पोरवाल (काकी), पुत्र-बहुएं शशी-शालिनी, रवि-प्रियांगी एवं सूर्या-शुभ्रा, बेटियां-दामाद प्रेमा-ओम, मधु-श्याम, उषा-डॉ. समीर एवं प्रभा-शरद सहित पोते-पोतियां एवं समस्त पोरवाल परिवार शामिल हैं।
इस अवसर पर विष्णु नागदा एवं समस्त उड़ान-रेडगोल्ड स्टाफ सहित संबंधित प्रतिष्ठानों- पोरवाल रेडगोल्ड ट्रैक्टर्स, स्पेंटा डिजीरोल कॉर्नर, हाउस ऑफ पोरवाल, डाउनटाउन लाइफस्पेसेस मुंबई, पेट्रीकोर इंडस्ट्रीज एवं द वॉचमैन पोस्टकृकी ओर से भी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
दिवंगत आत्मा को विनम्र श्रद्धांजलि एवं शत-शत नमन।