नीमच। समीपस्थ राजस्थान के केसुंदा स्थित मां विंध्यवासिनी धाम में आज मां विंध्यवासिनी देवी के प्रकटोत्सव के अवसर पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर भक्तों के लिए भव्य कन्या भोज, महाआरती एवं प्रसादी वितरण का आयोजन रखा गया है।
आयोजन के तहत सायं 4 बजे कन्या भोज, सायं 7 बजे महाआरती तथा सायं 7.30 बजे भोग प्रसादी का वितरण किया जाएगा।
मंदिर समिति की ओर से सभी श्रद्धालुओं से मां विंध्यवासिनी देवी के दर्शन एवं धार्मिक आयोजन में शामिल होकर प्रसाद ग्रहण करने का आग्रह किया गया है।
मां विंध्यवासिनी धाम, केसुंदा की ओर से सभी भक्तों को मां विंध्यवासिनी देवी के प्रकटोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं।