नीमच। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 19 सितंबर को प्रस्तावित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर नीमच युवा कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष वैभव अहीर की सक्रियता बढ़ गई है। कार्यक्रम की तैयारियों और संगठनात्मक रणनीति को लेकर उन्होंने इंदौर में कांग्रेस एवं युवा कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर चर्चा की।
इस दौरान वैभव अहीर ने युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष यश गंगोरिया, मध्यप्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय महासचिव शिव सिंह चौहान, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की। बैठकों में 19 सितंबर को प्रस्तावित कार्यक्रम में युवाओं एवं छात्रों की अधिकाधिक भागीदारी, संगठन को सक्रिय करने तथा तैयारियों को लेकर विचार-विमर्श किया गया।
वैभव अहीर की इन मुलाकातों को आगामी कार्यक्रम की तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कांग्रेस नेतृत्व के साथ हुई चर्चाओं के बाद नीमच जिले में भी कार्यक्रम को लेकर युवा कांग्रेस की संगठनात्मक गतिविधियां तेज होने की संभावना है।