BREAKING NEWS
WEATHER UPDATE : नवंबर की शुरुआत में बढ़ी ठंड की दस्तक!.. <<     NEWS : श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ.. <<     NEWS : BRICS Sustainable Lifestyle Week के तहत चित्तौड़गढ़ पुलिस ने.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में अवैध शराब के ठिकानों पर आबकारी.. <<     चार्ज लेते ही एक्शन में SDOP विवेक कनोडिया! सड़क.. <<     BIG NEWS : नीमच में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, एक तरफ.. <<     VIDEO NEWS : शाजापुर में धूमधाम से मना MP का 71वां.. <<     NEWS UPDATE: नीमच में धूमधाम से मना मध्यप्रदेश का.. <<     मप्र स्थापना दिवस पर पोलायकलां में हुआ.. <<     BIG NEWS : नीमच के टाउन हॉल में सजा मध्यप्रदेश.. <<     VIDEO: दीपावली पर माउंट आबू के नक्की झील बाजार.. <<     VIDEO NEWS : सरदार पटेल जयंती पर राजनगर में शक्ति.. <<     VIDEO NEWS : शाजापुर में रातभर पुलिस का बड़ा शिकंजा,.. <<     NEWS UPDATE: स्थापना दिवस पर नीमच को मिला अटल सेतु का.. <<     KHABAR : नगर परिषद में ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने.. <<     BIG NEWS : मध्य प्रदेश से राज्यसभा उम्मीदवार और.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर नीमच को मिली.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 3, 2026, 5:50 pm
BIG NEWS : छात्रसंघ चुनाव की मांग पर मंदसौर के कलेक्ट्रेट में संग्राम, एनएसयूआई की पुलिस से झूमाझटकी, बैरिकेडिंग तोड़कर अंदर घुसे कार्यकर्ता, सीएम का पुतला फूंकने पर अड़े, खाकी ने की पानी की बौछार, पढ़े रवि पोरवाल की खबर

Share On:-

मंदसौर। मध्यप्रदेश में छात्रसंघ चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली से कराने की मांग को लेकर गुरुवार दोपहर NSUI कार्यकर्ताओं ने मंदसौर कलेक्ट्रेट का घेराव कर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता पुलिस की बैरिकेडिंग पार कर कलेक्ट्रेट परिसर में पहुंच गए और जमकर नारेबाजी की। कलेक्टर से मुलाकात नहीं होने पर कार्यकर्ता बाहर आए और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का पुतला जलाने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच कई बार झूमाझटकी हुई।

प्रदर्शनकारियों ने दो से तीन बार पुतला जलाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिसकर्मियों ने हर बार बीच-बचाव कर पुतला छीनने की कोशिश की। सिविल ड्रेस में तैनात पुलिसकर्मियों और NSUI कार्यकर्ताओं के बीच भी धक्का-मुक्की हुई। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने फायर ब्रिगेड की मदद से पानी की बौछार कर प्रदर्शनकारियों को मौके से खदेड़ा।

छात्रसंघ चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली से कराने की मांग-
NSUI प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे ने बताया कि कार्यकर्ता कलेक्टर से मिलने पहुंचे थे। उनकी मांग थी कि कलेक्टर मुख्यमंत्री के नाम पत्र भेजें और हाईकोर्ट के आदेश के बाद छात्रसंघ चुनाव को लेकर सरकार जल्द गजट नोटिफिकेशन जारी करे। उन्होंने मध्यप्रदेश में छात्रसंघ चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली से कराने की मांग दोहराई।

चौकसे ने आरोप लगाया कि प्रदर्शन के दौरान कुछ लोगों ने छात्रों पर लाठी चलाने का प्रयास किया और उन्हें भगाने की कोशिश की। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने संबंधित लोगों को घेरकर बचाने का प्रयास किया। चौकसे ने कहा कि सरकार छात्रों की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है। पुतला दहन के प्रयास को लेकर उन्होंने कहा कि वे एक बार नहीं, बल्कि 10 बार पुतला जलाएंगे।

उपमुख्यमंत्री के घर जाने की कही बात-
प्रदर्शन के बाद चौकसे ने कहा कि वे कार्यकर्ताओं के साथ उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा के घर जाएंगे। यह पूछे जाने पर कि देवड़ा घर पर मौजूद हैं या नहीं, उन्होंने कहा कि वहां पहुंचने के बाद ही पता चलेगा। हालांकि, प्रदर्शन समाप्त होने के बाद NSUI और कांग्रेस कार्यकर्ता उपमुख्यमंत्री के निवास तक नहीं पहुंचे और होटल बसेर में रुक गए। कलेक्ट्रेट घेराव, नारेबाजी, पुतला दहन के प्रयास, पुलिस से झूमाझटकी और पानी की बौछार के बीच करीब दो घंटे चला प्रदर्शन समाप्त हुआ।

प्रदर्शन में NSUI प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे, जिला अध्यक्ष मंथन धनोतिया, विधायक विपिन जैन, प्रदेश उपाध्यक्ष कुणाल पटवारी, प्रदेश उपाध्यक्ष रणजीत सिंह पटेल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस एवं NSUI कार्यकर्ता मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE