BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 4, 2026, 7:46 pm
KHABAR : अस्पताल में मरीजों के परिजनों को मिला सुकून का ठिकाना, महापौर टटवाल ने किया निरीक्षण, 10 लाख रुपए की लागत से बना सुविधायुक्त उद्यान, पढे़ खबर

Share On:-

उज्जैन। माधव नगर अस्पताल परिसर में मरीजों और उनके परिजनों के लिए एक नया उद्यान बनाया गया है। नगर निगम ने इसे महापौर मद से करीब 10 लाख रुपए की लागत से तैयार किया है। शुक्रवार को महापौर मुकेश टटवाल ने इस उद्यान का निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाएं देखीं। यह उद्यान इसलिए बनाया गया है ताकि अस्पताल आने वाले मरीजों के परिजन कुछ देर आराम कर सकें। अस्पताल के व्यस्त माहौल के बीच उन्हें साफ, सुंदर और शांत जगह मिल सके, इसका खास ध्यान रखा गया है।


उद्यान में बैठने के लिए कुर्सियां, पेवर ब्लॉक, हरी घास, फाउंटेन, वॉल पेंटिंग और अच्छी लाइटिंग लगाई गई है। पानी बचाने के लिए यहां रेनवाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम भी लगाया गया है। इस उद्यान के बनने से अस्पताल परिसर का रूप बदल गया है। अब यहां आने वाले लोगों को बैठने के लिए खुली और व्यवस्थित जगह मिलेगी। नगर निगम के मुताबिक, सरकारी अस्पतालों में इलाज की सुविधाओं के साथ मरीजों और उनके परिजनों को अच्छा माहौल देना भी जरूरी है। यह पहल इसी दिशा में की गई है।


निरीक्षण के दौरान महापौर टटवाल ने अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मरीजों को अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं देने के साथ-साथ उन्हें साफ, सुंदर और आरामदायक माहौल देना भी उनकी प्राथमिकता है।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE