नीमच। शहर में सड़क विकास कार्यों और विद्युत लाइनों के रखरखाव के चलते 5 और 6 सितंबर को अलग-अलग फीडरों से जुड़े क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। MPRDC द्वारा पोल शिफ्टिंग एवं लाइन मेंटेनेंस कार्य किए जाने के कारण विद्युत विभाग ने निर्धारित समय में संबंधित फीडरों की बिजली आपूर्ति बंद रखने की सूचना जारी की है।
5 सितंबर को महू रोड फीडर बंद-
सहायक यंत्री (शहर) के अनुसार 5 सितंबर, शनिवार को MPRDC के पोल शिफ्टिंग कार्य के चलते 11 केवी महू रोड फीडर की बिजली आपूर्ति सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक बंद रहेगी। इससे महू रोड, रिलायंस पेट्रोल पंप क्षेत्र सहित आसपास के इलाकों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित होगी।
6 सितंबर को संजीवनी फीडर प्रभावित-
6 सितंबर, रविवार को MPRDC के पोल शिफ्टिंग कार्य के कारण 11 केवी संजीवनी फीडर सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक बंद रहेगा। इससे गोमाबाई रोड, विकास नगर 14/4 व 14/2, संजीवनी कॉलोनी, स्कीम नंबर 34 एवं 36ए, उत्कृष्ट स्कूल, बोहरा कॉलोनी, चौपड़ा कॉलोनी, आनंद विहार कॉलोनी और जवाहर नगर के कुछ क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित होगी।
33 केवी नीमच फीडर भी रहेगा बंद-
इसी दिन लाइन मेंटेनेंस कार्य के चलते 33 केवी नीमच फीडर की बिजली आपूर्ति सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक बंद रहेगी। इसके कारण 11 केवी औद्योगिक फीडर, कनावटी जेल फीडर एवं पीएम आवास फीडर भी प्रभावित होंगे। इनसे जुड़े स्कीम नंबर 36 के कुछ क्षेत्र, कनावटी पुलिस लाइन, औद्योगिक क्षेत्र, स्कीम नंबर 36ए तथा एचटी उपभोक्ताओं के क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
विद्युत विभाग के अनुसार कार्य की आवश्यकता के अनुसार बिजली बंद रहने का निर्धारित समय घटाया या बढ़ाया जा सकता है।