BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 5, 2026, 12:16 pm
KHABAR : अकेले अजनार नदी साफ करने वाले बिट्टू से मिले सीएम, इस पहल पर यादव बोले-बदलाव के लिए भीड़ नहीं सच्चा प्रयास जरूरी, पढे़ खबर

Share On:-

राजगढ़। जिले के ब्यावरा में अजनार नदी को अकेले साफ करने वाले 20 वर्षीय सुरेंद्र सिंह चौधरी उर्फ बिट्टू तबाही से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुलाकात की। सीएम ने बिट्टू के काम की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने सिर्फ नदी की सफाई नहीं की, बल्कि समाज को यह विश्वास भी दिलाया कि बदलाव के लिए भीड़ नहीं, एक सच्ची पहल काफी है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि जब एक युवा अकेले नदी बचाने का संकल्प ले सकता है, तो सभी मिलकर अपने जल स्रोतों को कितना सुंदर और जीवनदायी बना सकते हैं। मध्य प्रदेश सरकार के जल गंगा संवर्धन अभियान का मूल भाव भी जल स्रोतों का संरक्षण, पुनर्जीवन और जनभागीदारी है। उन्होंने कहा कि अजनार नदी का अभियान अब सिर्फ बिट्टू तबाही का नहीं, बल्कि ब्यावरा और प्रदेश के हर युवा के संकल्प की पहचान बने।


कभी इलाके की जीवनरेखा थी अजनार
अजनार नदी राजगढ़ जिले के आंदलहेड़ा गांव से निकलती है। कभी इसका पानी पीने और सिंचाई के काम आता था, लेकिन बढ़ती आबादी और लापरवाही के चलते नदी गंदे नाले में बदल गई। इसमें प्लास्टिक, जलकुंभी और सड़ा हुआ कचरा जमा था। बदबू के कारण किनारे खड़ा होना मुश्किल था और जलीय जीव भी लगभग खत्म हो गए थे।


नदी को बचाने के लिए स्थानीय लोग 90 किमी लंबी पदयात्रा भी कर चुके हैं। भारी प्रदूषण के कारण नदी का प्राकृतिक संतुलन बिगड़ गया था।


26 जनवरी को लिया था सफाई का संकल्प
बिट्टू ने इस साल 26 जनवरी को अजनार नदी को उसका पुराना और स्वच्छ रूप लौटाने का संकल्प लिया। शुरुआत में कुछ दोस्त भी उनके साथ आए, लेकिन मुश्किल और थकाऊ काम के कारण वे धीरे-धीरे पीछे हट गए। इसके बाद बिट्टू ने अकेले ही सफाई जारी रखी।


वह रोज सुबह नदी में उतरते और घंटों पानी में रहकर हाथों से कचरा निकालते रहे। करीब तीन महीने की मेहनत के बाद नदी की तस्वीर बदल गई। अब यहां कचरे की जगह साफ पानी नजर आता है।


जेसीबी भी लगाई, अपनी जेब से खर्च किए रुपए
बिट्टू ने नदी की सफाई में अपना समय और मेहनत लगाने के साथ पैसे भी खर्च किए। नदी के गहरे हिस्सों से भारी कचरा निकालने के लिए उन्होंने अपनी जेब से रुपए खर्च कर जेसीबी मशीन लगवाई।


आनंद महिंद्रा ने भी की तारीफ
बिट्टू ने नदी की सफाई से पहले और बाद की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं, जो वायरल हो गईं। उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने भी उनकी पहल की तारीफ की। उन्होंने सोशल मीडिया के सकारात्मक इस्तेमाल का उदाहरण बताते हुए ऐसे युवाओं को प्रोत्साहित किए जाने की बात कही।


 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE