मनासा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर श्रीकृष्ण पाथेय न्यास, मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग एवं जिला प्रशासन नीमच के संयुक्त तत्वावधान में मनासा में श्रीकृष्ण पर्व का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया।
सांस्कृतिक संध्या में कलाकारों ने श्रीकृष्ण लीला पर आधारित नाट्य प्रस्तुतियां दीं। इसके साथ ही भजनों की श्रृंखला ने उपस्थित दर्शकों को भक्ति रस में डुबो दिया। कलाकारों की प्रस्तुतियों पर दर्शकों ने उत्साहपूर्वक तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम में विधायक अनिरुद्ध माधव मारू, स्थानीय जनप्रतिनिधि, एसडीएम किरण आंजना सिंह सहित बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे। आयोजन के दौरान पूरा वातावरण श्रीकृष्ण भक्ति से सराबोर नजर आया।