BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 5, 2026, 12:54 pm
KHABAR : शिक्षक दिवस पर सीएम मोहन आज शिक्षकों से करेंगे संवाद, बच्चों के भविष्य पर रहेगा फोकस, पढे़ खबर 

Share On:-

इंदौर। शिक्षक दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज शिक्षकों से वन-टू-वन संवाद करेंगे। मुख्यमंत्री शासकीय शिक्षकों और शिक्षा विभाग के अधिकारियों से सीधे बातचीत कर शिक्षा व्यवस्था और विद्यार्थियों के भविष्य को लेकर चर्चा करेंगे। सांदीपनि शासकीय अहिल्या आश्रम माध्यमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिक्षकों से संवाद करेंगे। खास तौर पर युवा पीढ़ी और नई सोच को समझने वाले शिक्षकों से मुख्यमंत्री उनके अनुभव और विचार जानेंगे। 


मुख्यमंत्री का फोकस इस बात पर रहेगा कि बच्चों को बेहतर शिक्षा के साथ संस्कार, धर्म-संस्कृति, देशप्रेम और सामाजिक जिम्मेदारी से कैसे जोड़ा जाए। शिक्षकों को विद्यार्थियों का भविष्य तैयार करने के लिए मुख्यमंत्री गुरु मंत्र भी देंगे। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री शिक्षकों से वन-टू-वन संवाद करेंगे और शिक्षा से जुड़े उनके सुझाव भी जानेंगे।


इसके साथ ही मुख्यमंत्री स्कूली बच्चों से भी बातचीत करेंगे, उनके साथ समय बिताएंगे और बच्चों के साथ सेल्फी भी लेंगे। शिक्षक दिवस पर मुख्यमंत्री का संदेश साफ है- शिक्षक सिर्फ बच्चों को पढ़ाते नहीं, बल्कि उनके व्यक्तित्व और भविष्य का निर्माण भी करते हैं।


 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE