BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 5, 2026, 2:04 pm
KHABAR : पुरी के गोल्डन बीच पर नहाते समय 16 वर्षीय खो-खो खिलाड़ी लापता, तेज लहरों की चपेट में आया खिलाड़ी, साथियों ने डूबते देखा, चार दिन से रेस्क्यू जारी, अब तक नहीं मिला सुराग, पढे़ दिलीपव सौराष्ट्रीय की खबर 

Share On:-

शाजापुर। जिले के सलसलाई थाना क्षेत्र के ग्राम किठोर, तहसील गुलाना निवासी 16 वर्षीय खो-खो खिलाड़ी नीतेश पिता इदरिस चावड़ा मंगलवार दोपहर पुरी के गोल्डन बीच पर समुद्र में नहाते समय तेज लहरों की चपेट में आकर लापता हो गया। साथ गए खिलाड़ियों ने नीतेश को समुद्र में डूबते हुए देखा। उन्होंने तत्काल वहां मौजूद लाइफ गार्ड को सूचना दी। इसके बाद रेस्क्यू टीम ने समुद्र में तलाश शुरू की, लेकिन देर तक नीतेश का कोई सुराग नहीं मिला। घटना को चार दिन बीत चुके हैं, इसके बावजूद तलाश जारी है।


नीतेश इंदौर फेडरेशन की टीम के साथ 27 अगस्त को राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए पुरी गया था। टीम में कुल 14 खिलाड़ी शामिल थे। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद मंगलवार को सभी खिलाड़ी मंदिर दर्शन के लिए गए। दर्शन के बाद वे गोल्डन बीच पहुंचे और समुद्र में नहाने लगे। इसी दौरान तेज लहर आने से नीतेश का संतुलन बिगड़ गया और वह गहरे पानी की ओर चला गया। साथियों ने उसे डूबते देखा, लेकिन लहरें तेज होने के कारण उसे बचाया नहीं जा सका। घटना की सूचना पुरी के सी बीच थाने में भी दी गई है।


कोच भरत भैरवे ने बताया कि खिलाड़ियों को पुरी भेजने से पहले नीतेश के पिता की अनुमति ली गई थी। टीम में उन खिलाड़ियों का चयन किया गया था, जिन्होंने बेंगलुरु में हुई प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल हासिल किया था। नीतेश को टीम में अतिरिक्त खिलाड़ी के रूप में शामिल किया गया था।


घटना की जानकारी मिलते ही नीतेश के परिवार में कोहराम मच गया। सरपंच दिलीप ठाकुर के अनुसार नीतेश अपने माता-पिता का इकलौता बेटा है। सूचना मिलने के बाद परिजन और सरपंच भी पुरी पहुंच गए हैं। परिजन स्थानीय प्रशासन और रेस्क्यू टीम के संपर्क में रहकर तलाश में सहयोग कर रहे हैं।


बताया गया कि नीतेश ने घर लौटने से पहले 1 सितंबर को अपने पिता से फोन पर बातचीत भी की थी। इसके बाद समुद्र में नहाने के दौरान हुए हादसे ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। रेस्क्यू टीम समुद्र में लगातार नीतेश की तलाश कर रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE