BREAKING NEWS
KHABAR : भारतीय जनसंघ के दौर से निष्ठावान सेवा का.. <<     KHABAR : श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में.. <<     KHABAR : सीएम हेल्पलाइन की 50 दिन से अधिक लंबित.. <<     KHABAR : श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में.. <<     KHABAR : गुर्जर समाज के विकास और एकता को लेकर अहम.. <<     BIG NEWS : मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले, 21 साल बाद एमपी.. <<     BIG NEWS : पीआईसी सदस्यों ने 15 करोड़ से अधिक के विकास.. <<     KHABAR : किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर.. <<     BIG NEWS : निर्माणाधीन मकान में चोरी का खुलासा, दो.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी नागरिकों की.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय पोषण माह के तहत पोषण एवं.. <<     NEWS : मादक पदार्थ तस्करी में जब्त 31 वाहनों की.. <<     KHABAR : कृति संस्था का हिंदी दिवस पर ‘राम कथा में.. <<     KHABAR : कलेक्टर चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65.. <<     KHABAR : आम रास्ते पर अतिक्रमण से स्कूल जाने वाला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 5, 2026, 3:51 pm
BIG NEWS : नीमच जिले के सिंगोली में तेज रफ्तार रोडवेज बस का कहर, बाइक को पीछे से मारी जोरदार टक्कर, दुर्घटना के बाद मौके पर लगी लोगों की भीड़, आनन-फानन में घायल युवक को पहुंचाया अस्पताल, पढ़े मेहबूब मेव की खबर 

Share On:-

सिंगोली। कोटा से उदयपुर जा रही राजस्थान रोडवेज की बस ने सिंगोली में बाइक सवार युवक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक घायल हो गया। उसके हाथ में फ्रैक्चर सहित हाथ, पैर और कंधे में चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उसे हड्डी रोग विशेषज्ञ से उपचार के लिए नीमच रेफर किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार राजस्थान रोडवेज की बस क्रमांक आरजे 14 पीई 4796 कोटा से उदयपुर की ओर जा रही थी। इसी दौरान सिंगोली के वार्ड क्रमांक 15 निवासी पत्रकार एवं समाजसेवी महेंद्र सिंह राजपूत (44) बाइक से अपने घर से दुकान की ओर जा रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान बस चालक किशोर सिंह ने तेज गति एवं लापरवाही से बस चलाते हुए बाइक को पीछे से टक्कर मार दी।

टक्कर लगने से महेंद्र सिंह सड़क पर गिर गए। हादसे में उनके हाथ, पैर और कंधे में चोट आई। बाइक के आगे का हिस्सा और वाइजर-लाइट भी क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत रही कि गिरने के बाद बस का टायर उनके ऊपर से नहीं निकला, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

हाथ में फ्रैक्चर होने पर नीमच रेफर-
घायल महेंद्र सिंह को उपचार के लिए सिंगोली सामुदायिक अस्पताल ले जाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उनके दाहिने हाथ में फ्रैक्चर पाए जाने पर हड्डी रोग विशेषज्ञ से उपचार के लिए नीमच रेफर किया गया।

पुलिस ने बस थाने में खड़ी करवाई-
महेंद्र सिंह की रिपोर्ट पर पुलिस ने बस चालक के खिलाफ बीएनएस की धारा 281 एवं 125(ए) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना में शामिल राजस्थान रोडवेज की बस को पुलिस ने थाने में खड़ा करवा दिया है।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE