BREAKING NEWS
KHABAR : भारतीय जनसंघ के दौर से निष्ठावान सेवा का.. <<     KHABAR : श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में.. <<     KHABAR : सीएम हेल्पलाइन की 50 दिन से अधिक लंबित.. <<     KHABAR : श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में.. <<     KHABAR : गुर्जर समाज के विकास और एकता को लेकर अहम.. <<     BIG NEWS : मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले, 21 साल बाद एमपी.. <<     BIG NEWS : पीआईसी सदस्यों ने 15 करोड़ से अधिक के विकास.. <<     KHABAR : किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर.. <<     BIG NEWS : निर्माणाधीन मकान में चोरी का खुलासा, दो.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी नागरिकों की.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय पोषण माह के तहत पोषण एवं.. <<     NEWS : मादक पदार्थ तस्करी में जब्त 31 वाहनों की.. <<     KHABAR : कृति संस्था का हिंदी दिवस पर ‘राम कथा में.. <<     KHABAR : कलेक्टर चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65.. <<     KHABAR : आम रास्ते पर अतिक्रमण से स्कूल जाने वाला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 5, 2026, 4:33 pm
BIG NEWS : किसानों के कुओं और सोलर प्लांट से केबल चोरी करने वाली गैंग का खुलासा, कनेरा पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार, केबल जलाकर निकाला तांबा और कबाड़ी को बेचते थे, 50 से अधिक वारदातें कबूल, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। किसानों के खेतों में बने कुओं, ट्यूबवेल और सोलर प्लांट से केबल काटकर चोरी करने वाली गैंग का कनेरा पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी चोरी की केबल को जलाकर उससे तांबा निकालते थे और चित्तौड़गढ़ के एक कबाड़ी को बेच देते थे। पूछताछ में आरोपियों ने कनेरा, बस्सी, भादसोड़ा, बीगोद और भीलवाड़ा क्षेत्र में 50 से अधिक वारदातें करना कबूल किया है।

कोचवा गांव में लगातार हो रही थी केबल चोरी-
पुलिस के अनुसार 1 सितंबर 2026 को कोचवा गांव के किसानों ने थाने में रिपोर्ट दी थी कि 24 अगस्त की रात मुकेश धाकड़ के कुएं से चोर तीन सोलर सेट की करीब 400 फीट केबल तथा तीन कुओं की मोटरों की करीब 300 फीट केबल चोरी कर ले गए।

रिपोर्ट में किसानों ने बताया कि इससे पहले भी गांव के कई किसानों के कुओं से बड़ी मात्रा में केबल चोरी हो चुकी थी। इनमें उदयलाल धाकड़ के कुएं से करीब 200 फीट, अनिल धाकड़ से 250 फीट, देवीलाल धाकड़ से 200 फीट, तेजपाल धाकड़ से 180 फीट, दिलीप कुमार धाकड़ से 300 फीट, औकारलाल धाकड़ से 370 फीट, गोपाल प्रसाद धाकड़ से 260 फीट, मदनलाल धाकड़ से 320 फीट, शांतिलाल धाकड़ से 450 फीट, बिहारीलाल से 220 फीट, लालचंद से 100 फीट, चम्पालाल से 60 फीट, मनोज धाकड़ से 100 फीट, भैरूलाल नायमा से 200 फीट, भंवरलाल जटिया से 200 फीट तथा मैरूलाल से 220 फीट केबल चोरी होने की जानकारी दी गई।

साइबर सेल की मदद से आरोपियों तक पहुंची पुलिस-
एसपी धर्मेंद्र सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय गजेंद्र सिंह जोधा एवं वृत्ताधिकारी निम्बाहेड़ा शिवप्रकाश टेलर के सुपरविजन में थानाधिकारी कनेरा महेन्द्र सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने साइबर सेल की मदद से संदिग्धों की तलाश शुरू की।

पुलिस ने पूछताछ के लिए शांतिलाल (38), हीरालाल (50) और किशनलाल (51) को डिटेन किया। पुलिस के अनुसार पूछताछ में तीनों ने चोरी की वारदातें करना स्वीकार किया। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर जांच आगे बढ़ाई गई।

केबल जलाकर निकालते थे तांबा-
पुलिस के अनुसार आरोपियों ने चोरी की केबल को जलाकर तांबा निकालने और उसे सराफत अली नामक कबाड़ी को बेचने की जानकारी दी। पुलिस ने सराफत अली को भी गिरफ्तार कर उसके कब्जे से जली हुई केबल से निकाले गए तांबे के तार बरामद किए। गिरफ्तार आरोपियों को अनुसंधान के बाद न्यायालय निम्बाहेड़ा में पेश किया गया।

50 से अधिक वारदातें कबूल-
पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने कनेरा, बस्सी, भादसोड़ा, बीगोद सहित भीलवाड़ा क्षेत्र के आसपास 50 से अधिक चोरी की वारदातों में शामिल होना स्वीकार किया है। पुलिस अब इन वारदातों से जुड़े अन्य तथ्यों और चोरी के माल के संबंध में भी जांच कर रही है।

ये आरोपी गिरफ्तार-
शांतिलाल पुत्र केशुराम, उम्र 38 वर्ष, निवासी निमगांव, चिकारड़ा रोड, मंगलवाड़।
हीरालाल पुत्र केशुराम, उम्र 50 वर्ष, निवासी निमगांव, चिकारड़ा रोड, मंगलवाड़।
किशनलाल पुत्र धुलीचंद, उम्र 51 वर्ष, निवासी सवाईपुर ढेलाना, थाना कोटड़ी, जिला भीलवाड़ा।
सराफत अली पुत्र सरफराज अली, निवासी कच्ची बस्ती, गांधीनगर, थाना कोतवाली चित्तौड़गढ़।

पुलिस टीम रही शामिल-
कार्रवाई में थानाधिकारी महेंद्र सिंह, एएसआई नंदकिशोर, कांस्टेबल रणजीत, सुरेशराम, दिलीप कुमार, हेमराज, घमंडाराम, विकास कुमार, सुनील एवं प्रदीप कुमार शामिल रहे।

जिला स्पेशल टीम में एएसआई राजकुमार (साइबर सेल), चोरी निरोधक टीम प्रभारी रामावतार, सुनील, दुर्गेश, हेमराज, राकेश, साहिल, मुकेश, पुरखाराम, जोगेंद्र एवं मनीष की भूमिका रही।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE