BREAKING NEWS
KHABAR : भारतीय जनसंघ के दौर से निष्ठावान सेवा का.. <<     KHABAR : श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में.. <<     KHABAR : सीएम हेल्पलाइन की 50 दिन से अधिक लंबित.. <<     KHABAR : श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में.. <<     KHABAR : गुर्जर समाज के विकास और एकता को लेकर अहम.. <<     BIG NEWS : मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले, 21 साल बाद एमपी.. <<     BIG NEWS : पीआईसी सदस्यों ने 15 करोड़ से अधिक के विकास.. <<     KHABAR : किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर.. <<     BIG NEWS : निर्माणाधीन मकान में चोरी का खुलासा, दो.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी नागरिकों की.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय पोषण माह के तहत पोषण एवं.. <<     NEWS : मादक पदार्थ तस्करी में जब्त 31 वाहनों की.. <<     KHABAR : कृति संस्था का हिंदी दिवस पर ‘राम कथा में.. <<     KHABAR : कलेक्टर चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65.. <<     KHABAR : आम रास्ते पर अतिक्रमण से स्कूल जाने वाला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 6, 2026, 5:26 pm
BIG NEWS : किसानों के कुओं से केबल और ट्रांसफार्मरों से तांबा चोरी करने वाली अंतर्राज्यीय गैंग का पर्दाफाश, डीएसटी और बस्सी थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार, तीन अन्य नामजद, पूछताछ में 15 वारदातों का खुलासा, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। किसानों के कुओं से केबल चोरी और खेतों में लगे विद्युत ट्रांसफार्मरों से तांबा चोरी करने वाली एक अंतर्राज्यीय गैंग का डीएसटी (चोरी निरोधक टीम) और बस्सी थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन अन्य आरोपियों को नामजद किया गया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा और मध्यप्रदेश क्षेत्र में किसानों के कुओं से केबल तथा विद्युत ट्रांसफार्मरों से तांबा चोरी की 15 वारदातों का खुलासा हुआ है।

रात में निकलते थे चोरी के लिए, पुलिस ने निगरानी रखकर दबोचा-
जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि रात के समय किसानों के कुओं से केबल चोरी और खेतों में लगे विद्युत ट्रांसफार्मरों से तांबा चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए डीएसटी टीम को निर्देश दिए गए थे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह जोधा एवं पुलिस उप अधीक्षक चित्तौड़गढ़ ग्रामीण दिनेश सुखवाल के निकटतम सुपरविजन में बस्सी थाना पुलिस और जिला स्पेशल टीम की विशेष टीम गठित की गई।

गठित टीम ने चोरी की वारदातों के संभावित रूट, गांवों से हाईवे तक आने-जाने वाले रास्तों और संदिग्ध मोटरसाइकिलों की जानकारी जुटाई। पूर्व में इसी तरह की वारदातों में संलिप्त रहे लोगों तथा अलग-अलग थाना क्षेत्रों के पुराने रिकॉर्ड की भी जांच की गई। संदिग्ध व्यक्तियों पर लगातार निगरानी रखने के साथ तकनीकी साक्ष्यों और ह्यूमन इंटेलिजेंस का उपयोग किया गया।

पुलिस के अनुसार, निगरानी के दौरान गिरोह की गतिविधियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी मिली। जांच में सामने आया कि संदिग्ध लोग रात के समय अलग-अलग मोटरसाइकिलों से अपने ठिकानों से बाहर निकलते थे। मुखबिर तंत्र को सक्रिय करने के बाद पुलिस टीम ने गिरोह की गतिविधियों पर नजर रखी और चित्तौड़गढ़ के अलावा भीलवाड़ा तथा मध्यप्रदेश क्षेत्र में इसी तरह की वारदातों से जुड़े गिरोह तक पहुंच बनाई।

31 अगस्त को मिली थी शिकायत, कई कुओं से केबल चोरी

पुलिस के अनुसार, 31 अगस्त 2026 को पालका निवासी जयराज धाकड़ ने बस्सी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि रात के समय उनके कुएं से करीब 100 फीट केबल तथा आसपास के करीब 20 किसानों के कुओं से भी केबल चोरी कर ली गई। सुबह मोटर चलाने के लिए जाने पर केबल चोरी होने की जानकारी मिली।

इसी रात बल्दरखा गांव के किसान अमरचंद जाट ने भी रिपोर्ट दी कि उनके कुएं सहित आसपास के करीब 10 किसानों के कुओं से केबल चोरी की गई है। इसके अलावा पिछले तीन-चार माह में कुछ स्थानों पर सिंगल फेस विद्युत ट्रांसफार्मरों से तांबा और ऑयल चोरी होने की घटनाएं भी सामने आई थीं। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले के खुलासे के लिए विशेष टीम गठित की।

चित्तौड़गढ़ से भीलवाड़ा और मध्यप्रदेश तक फैला था नेटवर्क

पुलिस के मुताबिक, इसी तरह की वारदातें अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सामने आने के बाद डीएसटी ने संबंधित मामलों का डेटा जुटाया। पूर्व में चालानशुदा आरोपियों का रिकॉर्ड खंगाला गया और संदिग्धों की गतिविधियों पर नजर रखी गई। मुखबिरों से मिली सूचनाओं और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने गिरोह तक पहुंच बनाई।

पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा और मध्यप्रदेश क्षेत्र में किसानों के कुओं की केबल तथा विद्युत ट्रांसफार्मरों से तांबा चोरी की वारदातों के संबंध में जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, आरोपियों से अभी पूछताछ जारी है और अन्य वारदातों के खुलासे की संभावना है।

दो आरोपी गिरफ्तार, तीन अन्य नामजद

पुलिस ने कार्रवाई के दौरान निम्न दो आरोपियों को गिरफ्तार किया—

राजूलाल पिता किशनलाल बावरी, उम्र 26 वर्ष, निवासी डेलाणा, सवाईपुर, थाना बडलियास, जिला भीलवाड़ा।
शांतिलाल पिता नाकुड़ा कलासवा मीणा, उम्र 26 वर्ष, निवासी बड़ेता उमरापाड़ा, थाना खमेरा, बांसवाड़ा।

पुलिस के अनुसार, चोरी का माल खरीदने वाले व्यक्ति सहित तीन अन्य आरोपियों को नामजद किया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

इन 15 वारदातों का पुलिस ने किया खुलासा

पुलिस के अनुसार पूछताछ में निम्न वारदातों का खुलासा हुआ है—

बस्सी सर्कल के पालका और बल्दरखा गांवों में कुओं से केबल चोरी।
विजयपुर सर्कल के शादी, मायरा और आसपास के गांवों में विद्युत ट्रांसफार्मरों से तांबा चोरी।
गंगरार टोल से आगे विद्युत ट्रांसफार्मर से तांबा चोरी।
गंगापुर पोटला क्षेत्र में विद्युत ट्रांसफार्मर से तांबा चोरी।
शंभूपुरा के पास खेतों से केबल चोरी।
गंगरार शहर से पहले सिंगल फेस विद्युत ट्रांसफार्मर से तांबा चोरी।
राशमी के पहुना और पावली क्षेत्र में दो विद्युत ट्रांसफार्मरों से तांबा चोरी।
कपासन से आगे भोपालसागर के पास विद्युत ट्रांसफार्मर से तांबा चोरी।
नीमच के पास सुवाखेड़ा क्षेत्र में खेतों से केबल चोरी।
बरूदनी, भीलवाड़ा के पास खेतों से केबल चोरी।
पुर, भीलवाड़ा क्षेत्र में विद्युत ट्रांसफार्मर से तांबा चोरी।
गंगापुर के मालीखेड़ा गांव में कुओं एवं खेतों से केबल चोरी।
घोसुंडा गांव में खेतों से केबल चोरी।
मागरोल, निम्बाहेड़ा क्षेत्र में कुओं एवं खेतों से केबल चोरी।
सूरजपुरा किले के पीछे विद्युत ट्रांसफार्मर से तांबा चोरी।

पुलिस टीम की भूमिका-
बस्सी थाना पुलिस टीम- पुलिस निरीक्षक प्रेम सिंह जादौन, एएसआई रमेश चंद्र, राजकुमार (साइबर सेल), कांस्टेबल हरप्रीत, शोभाग एवं शंकरलाल।

डीएसटी (चोरी निरोधक टीम)- कांस्टेबल रामावतार (प्रभारी), सुनील कुमार, दुर्गेश, हेमराज, मुकेश, पदम कुमार, जोगेंद्र, मनीष, पुरखराम, साहिल एवं राकेश।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ और प्रकरण का अनुसंधान जारी है। पूछताछ में चोरी की अन्य वारदातों तथा गिरोह से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में भी जानकारी सामने आने की संभावना है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE