मंदसौर। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना के निर्देश पर जुआ एवं सट्टे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शहर कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 1 लाख 46 हजार 250 रुपए नकद जब्त किए हैं। पुलिस ने जुआ खेलते पाए गए 17 आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है।
पुलिस के अनुसार 5 और 6 सितंबर 2026 की दरमियानी रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि मंदसौर शहर के किला क्षेत्र स्थित लक्ष्मण दरवाजा के पास कुछ लोग हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर कोतवाली पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने जुआ खेल रहे 17 लोगों को पकड़ा और उनके कब्जे से कुल 1,46,250 रुपए की जुआ राशि बरामद की। मामले में पुलिस ने अपराध क्रमांक 556/2026, 557/2026, 558/2026 एवं 559/2026 के तहत पब्लिक गेम्बलिंग एक्ट की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।
पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों की पहचान भगवान पिता प्रेम मेघनानी, रणजीत उर्फ रंगीला पिता बाबूलाल भाटी, अशोक पिता गिरधारीलाल होतवानी, अख्तर उर्फ भुरिया पिता शेर मोहम्मद शाह, बबलू उर्फ भगवानदास पिता घनश्याम सिंधी, जाहिद पिता वाजिद मेवाती, फरियाद पिता शमसुद्दीन पेमला, विशाल पिता महावीर राजपूत, हैदर पिता आमीन मेव, शाबीर पिता बफाती हड्डी, राहुल पिता अरुण मोची, फारुख उर्फ नड्डा पिता अहमद मथारिया, लवि पिता राजेश शर्मा, रवि पिता दिनेश अग्रवाल, राहुल पिता खेमचंद जीनगर, जय पिता दिनेश अग्रवाल एवं पंकज पिता पूनमचंद माली के रूप में बताई है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टी.एस. सिंह बघेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह भास्कर के निर्देशन तथा थाना प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह राठौर के नेतृत्व में की गई।
कार्रवाई में निरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह राठौर, उपनिरीक्षक शैलेंद्र सिंह कनेश सहित पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने जुआ और सट्टे के खिलाफ आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।