गरोठ/बोलिया। बोलिया स्थित जैन मंदिर से तीन सोने की चेन चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर बोलिया चौकी में आवेदन दिया गया है। खास बात यह है कि मंदिर के किसी भी ताले या दरवाजे के टूटने के निशान नहीं मिले हैं।
बोलिया चौकी प्रभारी मांगीलाल चौहान के अनुसार, दोपहर करीब 1.30 बजे किसी समाजजन/श्रद्धालु ने मंदिर में चेन देखी थी। इसके बाद चेन दिखाई नहीं दी। चोरी हुई प्रत्येक चेन का वजन करीब एक से डेढ़ ग्राम बताया जा रहा है।
मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे भी खराब बताए गए हैं। वहीं, हाल ही में मंदिर में इलेक्ट्रिशियन द्वारा काम किए जाने की जानकारी भी सामने आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है।