BREAKING NEWS
KHABAR : फैक्ट्रियों के रासायनिक पानी से मैली हो.. <<     KHABAR : मुरैना में नशे के अवैध कारोबार पर पुलिस की.. <<     WEATHER UPDATE : नवंबर की शुरुआत में बढ़ी ठंड की दस्तक!.. <<     NEWS : श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ.. <<     NEWS : BRICS Sustainable Lifestyle Week के तहत चित्तौड़गढ़ पुलिस ने.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में अवैध शराब के ठिकानों पर आबकारी.. <<     चार्ज लेते ही एक्शन में SDOP विवेक कनोडिया! सड़क.. <<     BIG NEWS : नीमच में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, एक तरफ.. <<     VIDEO NEWS : शाजापुर में धूमधाम से मना MP का 71वां.. <<     NEWS UPDATE: नीमच में धूमधाम से मना मध्यप्रदेश का.. <<     मप्र स्थापना दिवस पर पोलायकलां में हुआ.. <<     BIG NEWS : नीमच के टाउन हॉल में सजा मध्यप्रदेश.. <<     VIDEO: दीपावली पर माउंट आबू के नक्की झील बाजार.. <<     VIDEO NEWS : सरदार पटेल जयंती पर राजनगर में शक्ति.. <<     VIDEO NEWS : शाजापुर में रातभर पुलिस का बड़ा शिकंजा,.. <<     NEWS UPDATE: स्थापना दिवस पर नीमच को मिला अटल सेतु का.. <<     KHABAR : नगर परिषद में ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 10, 2026, 10:25 am
BIG REPORT : एमपी में यूपी से आया फर्जी सीआईडी गिरफ्तार, सेगांव में नाबालिग से छेड़छाड़, स्नैपचैट कनेक्शन की जांच, मंचूरियन लेने गई बच्ची से की थी हरकत, पुलिस ने लव जिहाद के एंगल को किया खारिज, पढ़े जय गुप्ता की खबर

Share On:-

सेगांव। खरगोन जिले के सेगांव में नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने उत्तर प्रदेश से आए 23 वर्षीय युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। आरोपी फर्जी CID कार्ड और डॉक्टर का कार्ड लेकर घूम रहा था। पुलिस ने आरोपी पर पॉक्सो एक्ट सहित गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है।

मामला सेगांव चौकी के लोनारा रोड का है। 8 सितंबर की शाम 7 बजे नाबालिग बालिका घर से मंचूरियन लेने निकली थी। रास्ते में आरोपी अबूजर खान ने उसे गलत नीयत से रोक लिया और हाथ पकड़कर परेशान किया। डरी-सहमी बालिका घर पहुंची और परिजनों को पूरी घटना बताई। परिजनों की शिकायत पर सेगांव पुलिस ने तुरंत FIR दर्ज कर आरोपी को धर दबोचा।

UP के सहारनपुर का है आरोपी -
आरोपी की पहचान अबूजर पिता मुनीम अहमद (23), निवासी तितोरा, जिला सहारनपुर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि वह एक दिन पहले ही सेगांव आया था।

स्नैपचैट से दोस्ती, फर्जी CID बनकर घूम रहा था -
पुलिस को आरोपी के पास से कई संदिग्ध कार्ड मिले हैं, जिनमें वह खुद को CID अधिकारी और डॉक्टर बताता था। पुलिस अब जांच कर रही है कि क्या आरोपी की नाबालिग से पहचान स्नैपचैट के जरिए हुई थी। पुलिस का कहना है कि कार्डों की वैधानिकता की जांच जारी है।

पुलिस ने इस मामले में लव जिहाद और नाम बदलकर फंसाने की चर्चाओं को सिरे से खारिज किया है। चौकी प्रभारी गजेन्द्र सिंह चौहान ने स्पष्ट किया कि आरोपी ने हिंदू बनकर नहीं फंसाया, जो पहचान थी वही बात हुई थी।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 74, 75, 126 और पॉक्सो एक्ट की धारा 7/8 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE