नीमच। ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ नीमच परिसर स्थित मेंस क्लब में 15 सितंबर 2026 को प्रातः 11 बजे से वेटरन्स डे एवं कल्याण एवं पुनर्वास (वार्ब) बैठक का आयोजन किया जाएगा। बैठक उप महानिरीक्षक, ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ नीमच की अध्यक्षता में आयोजित होगी।
बैठक में ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ नीमच के क्षेत्राधिकार में आने वाले मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों में निवासरत सीएपीएफ एवं असम राइफल्स के पेंशनधारी कार्मिकों तथा शहीद एवं दिव्यांग कार्मिकों के आश्रितों को आमंत्रित किया जाएगा।
बैठक के दौरान पेंशनधारियों एवं आश्रितों की विभिन्न समस्याओं को सुना जाएगा तथा उनका यथासंभव निराकरण करने का प्रयास किया जाएगा। ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ नीमच की ओर से संबंधित हितग्राहियों से बैठक में उपस्थित होकर अपनी समस्याएं रखने की अपील की गई है।