देवास। औद्योगिक थाना क्षेत्र स्थित रसूलपुर बाईपास पर संघवी फूड्स के पास शुक्रवार को सड़क हादसे में बाइक सवार दंपती घायल हो गए। हादसे में मोहसिनपुरा निवासी रजाक शेख (50) और उनकी पत्नी रसिदा शेख (45) घायल हुई हैं।
जानकारी के अनुसार दोनों पति-पत्नी बाइक से पटवाखेड़ी में रिश्तेदार के यहां मिलने गए थे। वहां से वापस देवास लौटते समय संघवी फूड्स के पास उनकी बाइक को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसा देख मौके पर मौजूद राहगीरों ने तत्काल घायलों की मदद की और उन्हें उपचार के लिए देवास जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां दोनों का उपचार जारी है।
राहगीर योगेन्द्र माहेश्वरी ने बताया कि हादसे के बाद दोनों घायल सड़क पर पड़े थे। आसपास मौजूद लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे के बाद टक्कर मारने वाला वाहन मौके से निकल गया। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई है।