सेगांव। सेवा संकल्प अभियान के तहत सेगांव में आंगनवाड़ी मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को स्वास्थ्य सेवाओं, पोषण संबंधी जानकारी तथा शासकीय योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराना रहा।
कार्यक्रम में महिलाओं को स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता एवं मातृ-शिशु देखभाल से संबंधित आवश्यक जानकारी दी गई। साथ ही नियमित स्वास्थ्य जांच, संतुलित आहार और बच्चों की उचित देखभाल के प्रति जागरूक किया गया तथा उपलब्ध शासकीय सेवाओं का लाभ दिलाया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत सेगांव की सरपंच श्रीमती रूपाली धर्मेंद्र मंडलोई रहीं।
इस अवसर पर सुपरवाइजर छम्मी पंवार, स्वास्थ्य विभाग से एएनएम मनीषा मंडलोई एवं चमेली डाबर सहित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता कमला क्षेत्र, दीपिका कन्नौजे, रजनी चतुर्वेदी, संतोषी यादव एवं अनुसूइया गोस्वामी तथा सहायिकाएं सपना मोरे, तन्नू यादव, संगीता एवं सेवंती उपस्थित रहीं।