भोपाल। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह भोपाल पहुंच गए हैं। एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। इस दौरान वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे।
न्याय संहिता प्रदर्शनी का करेंगे शुभारंभ
केंद्रीय मंत्री अमित शाह 3 अक्टूबर को भेल दशहरा मैदान में भारतीय न्याय संहिता पर केंद्रित राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ करेंगे। इसके साथ ही वे राज्य स्तरीय गोपालक सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे।
IISER परिसर में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का करेंगे अनावरण
अपने दौरे के दौरान अमित शाह भौंरी स्थित भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (IISER) के विस्तारित ‘अत्रि’ परिसर का शिलान्यास करेंगे। साथ ही परिसर में स्थापित स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण भी करेंगे।