खरगोन। गायत्री परिवार द्वारा शनिवार को भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा आयोजित की गई। इस परीक्षा में जिलेभर के 26 हजार से अधिक विद्यार्थी सम्मिलित हुए। परीक्षा के लिए कुल 500 केंद्र बनाए गए थे, जहां विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की। परीक्षा संयोजक बीएस मंडलोई ने बताया यह परीक्षा भारतीय संस्कृति, इतिहास और परंपराओं से संबंधित सामान्य ज्ञान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित की जाती है। परीक्षा दोपहर 12 से 1 बजे तक आयोजित हुई। इसमें बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे गए थे, जिनका संबंध भारतीय कला, साहित्य, विज्ञान, पर्व.त्योहार और महान व्यक्तित्व से था। आयोजकों ने बताया कि इस परीक्षा का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी में अपनी जड़ों से जुडऩे और सांस्कृतिक विरासत के प्रति जागरूकता पैदा करना है। परीक्षा के सफल आयोजन के लिए विभिन्न विद्यालयों और स्वयंसेवी संगठनों का सहयोग लिया गया। परीक्षा परिणाम की घोषणा अगले कुछ सप्ताह में की जाएगी, जिसके बाद सफल विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।