देवास। खादी एवं ग्रामोद्योग क्षेत्र को बढ़ावा देने और आमजन को स्वदेशी उत्पादों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से ‘खादी सेवा संकल्प महोत्सव-2026’ का शुभारंभ किया गया। ‘हर घर स्वदेशी’ अभियान के तहत तहसील चौराहा स्थित स्थानीय खादी ग्रामोद्योग केंद्र पर खादी एवं ग्रामोद्योग उत्पादों पर 20$10 यानी कुल 30 प्रतिशत विशेष छूट दी जा रही है।
विशेष छूट योजना का शुभारंभ मुख्य अतिथि राजेश यादव की उपस्थिति में हुआ। इस अवसर पर यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में खादी को नई पहचान मिली है। खादी आज वस्त्र तक सीमित नहीं है, बल्कि ‘आत्मनिर्भर भारत’, ‘वोकल फॉर लोकल’, ‘लोकल टू ग्लोबल’ और ‘डेवलप्ड इंडिया 2047’ जैसे संकल्पों से जुड़ा माध्यम बन चुकी है। उन्होंने नागरिकों से अधिक से अधिक खादी एवं स्वदेशी उत्पाद अपनाने की अपील की।
एम्पोरियम के प्रबंधक शैलेन्द्र व्यास ने बताया कि विशेष छूट योजना 2 अक्टूबर 2026 से शुरू होकर 31 मार्च 2027 तक जारी रहेगी। केंद्र पर मध्यप्रदेश के स्थानीय बुनकरों द्वारा तैयार विभिन्न प्रकार के वस्त्र और अन्य सामग्री उपलब्ध हैं।
यहां रंगीन कुर्तियां, लेडीज कुर्ते, जैकेट, सिल्क साड़ी, प्रसिद्ध बाग प्रिंट एवं बाटिक प्रिंट के परिधान तथा कोसा साड़ी सहित कई खादी उत्पाद उपलब्ध हैं। केंद्र पर शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण खादी उत्पादों की उपलब्धता को प्राथमिकता दी जा रही है।
कार्यक्रम में राजीव खंडेलवाल, मांगीलाल, डॉ. गोपाल बिन्नानी, दिनेश श्रीवास, नंद चौहान, शरद जैन, दुष्यंत शर्मा, दिनेश राठौर, अमित सीनग्रह, लव योगी, दिलीप योगी सहित अन्य संबंधित उपस्थित रहे।