बड़वानी। जनसंख्या के मुद्दे पर बीजेपी सांसद गजेंद्र सिंह पटेल ने बड़ा बयान दिया है। हिंदू समाज की घटती जन्मदर पर चिंता जताते हुए सांसद ने युवाओं से समय पर शादी करने और पांच-पांच बच्चे पैदा करने की अपील की। हम दो और हमारे पांच का नारा भी दिया। सांसद ने कहा कि सभी हिंदुओं को एकजुट रहना चाहिए। भाजपा सांसद ने कहा कि बदलती डेमोग्राफी को गंभीरता से समझने की जरूरत है। धर्मातरण को भी उन्होंने डेमोग्राफी में बदलाव की वजह बताया है।
मंदिर परिसर में आयोजित बैठक में दिया बयान
दरअसल खरगोन-बड़वानी के सांसद गजेंद्र पटेल ने एक कार्यक्रम में ‘हम दो, हमारे पांच’ का नारा दिया। उन्होंने कहा कि हर हिंदू को कम से कम 5 बच्चे पैदा करने चाहिए। सांसद गजेंद्र पटेल ने कहा कि जनसंख्या की जो जन्म दर है. वह हमारी 1.9 है। वहीं दूसरे समाज की जन्म दर 2.9 है। इसका मतलब यह है कि अगर चार बच्चे जन्म लेते हैं, तो हमारे हिंदू समाज में एक बच्चा जन्म लेता है, जबकि दूसरे समाज के तीन बच्चे पैदा होते हैं। हमारे बढ़ने का ग्राफ कम हुआ है, जबकि दूसरे समाज का ग्राफ बढ़ा है। कहा कि कालिका मंदिर समिति का हर हिंदू युवा शादी भी करे और 5-5 बच्चे भी पैदा करे। व्यायाम शाला और अखाड़ों को बढ़ावा देना होगा।
‘जनसंख्या असंतुलन बढ़ा तो अल्पसंख्यक हो जाएंगे हिंदू’
सांसद ने कहा कि कई लोग हमारे हिंदू समाज के धर्मातरण में हो गए हैं। पहले शादियां 20 – 22 साल में हो जाती थीं। अब युवा 30 से 35 साल में भी शादी नहीं कर रहे। और अगर शादी कर भी रहे हैं तो एक ही बच्चे को जन्म दे रहे हैं। कई लोग शादी के बाद बच्चा भी नहीं कर रहे हैं, चाहे लड़का हो या लड़की। यह जो 1.9 की हमारी सनातनी जन्मदर आ रही है, इसका कारण है। और कई लोग हमारे हिंदू समाज के धर्मातरण में हो गए हैं। कई कारण से डेमोग्राफी चेंज हो गई है, इसको गंभीरता से समझना पड़ेगा।
‘शास्त्र के ज्ञान के साथ शस्त्र उठाना भी सीखें’
सांसद ने कहा कि सनातन संस्कृति में जहां एक तरफ देवी-देवता आशीर्वाद देते हैं, वहीं उनके हाथों में शस्त्र भी दिखाई देते हैं। इसलिए हिंदुओं को शास्त्र के ज्ञान के साथ-साथ आवश्यकता पड़ने पर शस्त्र उठाना भी आना चाहिए। अपने संबोधन में उन्होंने कहा— “मैं सांसद बाद में हूं, आपका भाई पहले हूं। मैं चाहता हूं कि आप सब लोग माता की भक्ति के साथ-साथ अपने परिवार और मोहल्ले की शक्ति को भी एकत्रित करें। हम ही अपने परिवार और अपने मोहल्ले के रक्षक हैं।”
भाईचारे को खत्म करना चाहती
कांग्रेस ने कहा कि भाजपा सांसद का बयान पार्टी की सोच को दर्शाता है..वह हिंदू मुस्लिम को बांटना चाहती है और देश में दंगे करवा कर और देश को पीछे ले जाना चाहती है इसके अलावा भाजपा के पास कोई एजेंडा नहीं है गलत आंकड़ों के जरिए हिंदू मुस्लिम भाईचारे को भाजपा खत्म करना चाहती है। संसद के बयान पर भाजपा ने बचाव करते हुए कहा कि कांग्रेस शब्दों को विवादित बयान बता रही है। क्या वह दूसरे धर्म से संबंध रखने वाले लोग जिनको अपना वोट बैंक मानते आए हैं। उन लोगों से क्या इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए या फिर इस तरह के वातावरण को निषेध करने के लिए कोई अपील कर सकते हैं। कांग्रेस कभी नहीं कर पाएगी बयान को डेमोग्रेफ़िक आंकड़ों की तरह देखा जाए।