छतरपुर। जिला के जनपद पंचायत राजनगर मे सेतु सेवा संकल्प अभियान के तहत मुख्य अतिथि राजनगर विधायक अरविंद्र पटेरिया जी ने दीप प्रज्ज्वलित कर गांधी जी की प्रतिमा पर फूलमाला पहनाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिसमें सभी विभागों को कर्मचारी मौजूद रहे, हितग्राहियों की शिकायतों का निराकरण किया गया। संबल योजना द्वारा गरीब परिवारों को प्राप्त सहयोग राशि प्रमाण पत्र विधायक जी, तहसीलदार, जनपद सीईओ, जनपद अध्यक्ष द्वारा वितरण किया गया। विधायक अरविंद्र पटेरिया ने शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी उन्होंने बताया शिविर में 280 हितग्राहियों लाभान्वित हुए।
शिविर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजनगर के ब्लॉक मेडीकल ऑफिसर डॉ. अवधेश चतुर्वेदी एवं उनकी चिकित्सकीय टीम के द्वारा जनपद क्षेत्र के लोगों का बड़ी संख्या में स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। राजनगर विधायक अरविंद्र पटेरिया की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं ने रक्त दान किया। जांच के उपरांत जरूरतमंद आवश्यक दवाओं का वितरण किया गया। जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्था रिसर्च इंडिया लोक कल्याण सोसायटी प्रतिनिधि द्वारा रक्त दान शिविर में सहयोग किया गया।
कार्यक्रम में जनपद पंचायत सीईओ राकेश शुक्ला, धीरज गौतम, जनपद अध्यक्ष प्रेमबाई कुशवाहा, उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र अवस्थी, भाजपा मंडल अध्यक्ष कमलेश पटेल, बीआरसी अतुल चतुर्वेदी, बीएमओ अवधेश चतुर्वेदी, मनीराम कुशवाहा, नवांकुर संस्था प्रतिनिधि भरत यादव सहित सभी विभागों के कर्मचारी मौजूद रहे।