रामपुरा। नगर में प्रस्तावित फोरलेन को लेकर लोगों के बीच चर्चा और विरोध तेज हो गया है। इसी मुद्दे को लेकर शनिवार रात 8 बजे नगर के मध्य स्थित लालबाग में आमजन की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में नगरवासी फोरलेन को लेकर अपने विचार, सुझाव और आपत्तियां रखेंगे।
इसी बीच क्षेत्रीय विधायक अनिरुद्ध माधव मारू ने भी फोरलेन के मुद्दे पर प्रेस वार्ता कर अपना पक्ष रखा। प्रेस वार्ता में विधायक ने फोरलेन को लेकर अपनी बात रखते हुए जनता से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। अब आमजन की बैठक में फोरलेन को लेकर क्या रुख सामने आता है, इस पर सभी की नजर है।